लापता महिला कांस्टेबल महाराष्ट्र में प्रेमी के साथ मिली

22-January-2023

वडोदरा, 22 जनवरी 2023। गुजरात के वडोदरा की लापता महिला कांस्टेबल मणिबेन चौधरी अपने प्रेमी के साथ महाराष्ट्र में पकड़ी गई। इस महिला कांस्टेबल का तबादला कर दिया गया है। ऑफिस से कांस्टेबल के अपने घर नहीं पहुंचने पर उसकी बड़ी बहन ने मामले में थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। उसने बताया कि उनकी बहन घर नहीं पहुंची है। 


गुजरात के दभोई में तैनात महिला कांस्टेबल सोमवार 16 जनवरी 2023 को लापता हो गई थी। तलाश करने के बाद वह महाराष्ट्र में अपने प्रेमी के साथ मिली है। जिसके बाद उसका देसर पुलिस स्टेशन में ट्रांसफर कर दिया गया है। एक सप्ताह की छुट्टी लेकर 16 जनवरी की शाम को ऑफिस से निकलने के बाद जब कांस्टेबल मणिबेन चौधरी अपने पैतृक स्थान उत्तरी गुजरात नहीं पहुंची तो पुलिस विभाग में कार्यरत उसकी बड़ी बहन ने दभोई पुलिस को बताया कि उनकी बहन घर नहीं पहुंची है। 


पुलिस ने महिला कॉस्टेबल की तलाश के लिए एक टीम बनाई और मामले की जांच शुरू की गई। पुलिस की तलाशी के दौरान 19 जनवरी 2023 को महाराष्ट्र में एक बस में महिला कांस्टेबल को उसके प्रेमी के साथ पाया गया। शख्स की पहचान सदाम गरासिया के रूप में हुई है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक दोनों सोमवार सुबह से लापता थे। पुलिस की टीम द्वारा उन्हें गुजरात वापस लाया गया जहां लाने के बाद उनके बयान दर्ज किए गए। पुलिस के मुताबिक केवल गुमशुदगी शिकायत दर्ज की गई थी। शुक्रवार शाम को वड़ोदरा जिले के पुलिस अधीक्षक (डीएसपी) रोहन आनंद ने मणिबेन का दभोई से देसर पुलिस थाने में ट्रांसफर कर दिया। 

Related News
thumb

नितिन उपाध्याय और उसकी गर्लफ्रेंड रेशमा ने 1560 बेरोजगारों से की ठगी

उत्तर प्रदेश के वाराणसी में पुलिस ने नितिन उपाध्याय और उसकी गर्लफ्रेंड रेशमा को गिरफ्तार किया है। नितिन सुल्तानपुर जिले के चांदा थाना के आनापुर भीख...


thumb

छत्तीसगढ़ में पहली बार नक्सली ठिकानों पर मिला बुलडोजर

छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में मंगलवार 30 अप्रैल 2024 की सुबह करीब 6 बजे जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ शुरू हुई। अबूझमाड़ में सुरक्षाकर्मियों ने न...


thumb

चुनाव के दौरान बड़ी वारदात की योजना बना रहे थे नक्सली : सुंदरराज

छत्तीसगढ़ के नारायणपुर-कांकेर सीमा क्षेत्र के अबूझमाड़ में मंगलवार 30 अप्रैल 2024 को सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में दो महिलाओं समेत दस नक्सली मारे...


thumb

छत्तीसगढ़ में तीन महिला सहित 10 नक्सली ढेर

छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले के अबूझमाड़ इलाके में पुलिस नक्सली मुठभेड़ में तीन महिला सहित 10 नक्सली मारे गए। राज्य के उप मुख्यमंत्री व गृहमंत्री विजय ...


thumb

मिर्ज़ापुर में तहसीलदार के पेशकार ने जहर खाकर की आत्महत्या

उत्तर प्रदेश के मीरजापुर जिले में तहसीलदार के पेशकार ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। 24 अप्रैल 2024 की सुबह पेशकार के जहरीला पदार्थ निगलने की जानकारी ...


thumb

नगर पालिका परिषद गाजीपुर के ईओ आलोक कुमार ने की आत्महत्या

नगर पालिका परिषद गाजीपुर के ईओ आलोक कुमार ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वह मूल रूप से आजमगढ़ जिले के अतरौलिया थाना क्षेत्र के बूढ़नपुर...