IAS सौम्या गुरुरानी हरदोई की मुख्य विकास अधिकारी बनीं

24-February-2023

लखनऊ, 24 फरवरी 2023। योगी सरकार ने IAS सौम्या गुरुरानी (Saumya Gururani) को हरदोई का नया मुख्य विकास अधिकारी बनाया है। 23 फरवरी 2023 को हुए 5 IAS अफसरों के तबादले में IAS सौम्या गुरुरानी का भी नाम शामिल रहा। IAS सौम्या गुरुरानी 2019 बैच की ऑफिसर हैं।


वह प्रयागराज में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट के पद पर पदस्थ थीं। अब उन्हें मुख्य विकास अधिकारी हरदोई नियुक्त किया गया है। सौम्या गुरुरानी मूल रूप से उत्तराखंड के अल्मोड़ा की रहने वाली हैं। उनकी शुरुआती पढ़ाई लिखाई भी यहीं से ही हुई है। ‌2013 में सौम्या गुरुरानी ग्रेजुएशन पूरा कर लिया था। इसके बाद उन्होंने सिविल सेवा क्षेत्र में जाने का मन बना लिया । ‌


सिविल सेवा परीक्षा के पहले अटेम्प्ट में ही प्रीलिम्स क्लियर करके सौम्या गुरुरानी ने मेन्स के लिए तैयारी शुरू कर दी थी लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली। सौम्या ने हार नहीं मानी और लगातार पढ़ाई में लगी रहीं। दूसरे प्रयास में वह प्रीलिम्स तक भी नहीं क्लियर कर पाईं। इस असफलता के बाद सौम्या काफी निराश हो गई थीं।


सौम्या के परिवार वालों ने उन्हें प्रोत्साहित किया और प्रयास करते रहने की सलाह दी थी। सौम्या ने सिविल सेवा परीक्षा का तीसरा अटेम्प्ट दिया और इस बार उन्होंने सभी चरणों को पास भी कर लिया लेकिन IAS बनने का ख्वाब अधूरा रह गया। इसी दौरान सौम्या की शादी भी हो गई। शादी के बाद सौम्या ने UPSC एग्जाम का एक और अटेम्प्ट देने का फैसला किया।


आखिरकार, कठिन परिश्रम और लगन के चलते सौम्या ने 30वीं रैंक प्राप्त की और IAS बनने का सपना पूरा कर लिया। 

Related News
thumb

आईएएस अनुपमा आनंद को रायपुर में मिली पहली पोस्टिंग

2023 बैच की आईएस सुश्री अनुपमा आनंद को छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में पहली पोस्टिंग मिली है। 15 अप्रैल 2024 को सुश्री अनुपमा आनंद ने सहायक कलेक्टर ...


thumb

UPSC 2022 की टॉपर इशिता को जौनपुर में मिली पहली पोस्टिंग

UPSC 2022 की टॉपर IAS इशिता किशोर को जौनपुर में पहली पोस्टिंग मिली है। 9 अप्रैल 2024 को इशिता किशोर ने उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव से मुलाकात की थी।...


thumb

भाजपा विधायक की दुल्हनिया बनेगी राजस्थान मूल की IAS परी बिश्नोई

वर्ष 2023 के दिसंबर माह में खूबसूरत आईएएस अधिकारी परी बिश्नोई और भाजपा विधायक भव्य बिश्नोई की शादी चर्चा का विषय बन गई है। इस खूबसूरत युगल के वैवाह...


thumb

IPS संतोष मिश्रा बने दुलहा, मजिस्ट्रेट मीता संग रचाई शादी

28 फरवरी 2023 को IPS संतोष मिश्रा ने मजिस्ट्रेट मीता पांडेय के साथ भारतीय परम्परा के अनुरूप शादी की। IPS संतोष मिश्रा और मजिस्ट्रेट मीता पांडेय की ...


thumb

प्रदीप कुमार जेना ओडिशा राज्य के नए मुख्य सचिव बने

वरिष्ठ IAS प्रदीप कुमार जेना (Pradeep Kumar Jena) को ओडिशा का अगला मुख्य सचिव नियुक्त किया गया है। वह सुरेश चंद्र महापात्रा का स्थान लेंगे, जो 28 फ...


thumb

जसजीत कौर DM शामली ने ज़िले में 3 साल का कार्यकाल पूरा किया

उत्तर प्रदेश के शामली जिले में जिलाधिकारी के पद पर पदस्थ जसजीत कौर (Jasjeet Kaur) ने अपने कार्यकाल का 3 साल पूरा कर लिया है।