संपत्ति के लिए काजल सिंह ने धीमा जहर देकर पति को मार डाला

06-December-2022

मुंबई, 6 दिसम्बर 2022 । मुंबई (mumbai) के सांताक्रूज में हत्या का मामला सामने आया है। यहां एक महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति की हत्या कर दी। महिला रोजाना पति के खाने में धीमा जहर मिला देती थी। पुलिस ने महिला और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि संपत्ति के लालच में महिला ने अपने पति कमलकांत की हत्या कर दी। इतना ही नहीं कमलकांत की बीमा पॉलिसियों की भी जानकारी जुटाई।


आरोपियों की पहचान 46 वर्षीय काजल सिंह और 45 वर्षीय प्रेमी हितेश जैन के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि काजल की सास की कुछ दिन पहले इसी तरह मौत हो गई थी। उनमें भी बीमारी के वही लक्षण थे, जो उनके पति में पाए गए थे। पुलिस दोनों से हत्या के एंगल से पूछताछ कर रही है। जांच में पता चला कि काजल कुछ साल पहले अपने कमलकांत से अलग रहने लगी थी, लेकिन बच्चे के भविष्य को ध्यान में रखते हुए वह अपने पति के पास लौट आई। पुलिस ने यह भी बताया कि कमलकांत को धीमा जहर देना हितेश की ही तरकीब थी, ताकि वह धीरे-धीरे मर जाए और किसी को पता भी न चले।


पुलिस के मुताबिक कमलकांत के खून में आर्सेनिक और थैलियम की मात्रा ज्यादा पाई गई थी। किसी भी इंसान के शरीर में ऐसी धातुओं का मिलना असामान्य है। पुलिस के मुताबिक कमलकांत ने फैमिली डॉक्टर की सलाह पर दवाई ली। इसके बाद पेट दर्द की शिकायत के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल में रहने के दौरान, कमलकांत के अंगों ने धीरे-धीरे काम करना बंद कर दिया, जिससे डॉक्टरों को अंग विफलता का संदेह हुआ। इसके बाद डॉक्टरों ने उसके खून के नमूने जांच के लिए भेजे, जिसमें बड़ी मात्रा में आर्सेनिक और थैलियम पाया गया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि कमलकांत की 19 सितंबर 2022 को मौत हो गई थी।


महिला ने सास की हत्या करना कबूला

कमलकांत से पहले उनकी मां की भी इसी तरह मौत हुई थी। पूछताछ में महिला ने अपने पति के साथ-साथ अपनी सास की भी हत्या करना कबूल किया है। कोर्ट में पेश करने के बाद दोनों को आठ दिसंबर तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है।

Related News
thumb

नितिन उपाध्याय और उसकी गर्लफ्रेंड रेशमा ने 1560 बेरोजगारों से की ठगी

उत्तर प्रदेश के वाराणसी में पुलिस ने नितिन उपाध्याय और उसकी गर्लफ्रेंड रेशमा को गिरफ्तार किया है। नितिन सुल्तानपुर जिले के चांदा थाना के आनापुर भीख...


thumb

छत्तीसगढ़ में पहली बार नक्सली ठिकानों पर मिला बुलडोजर

छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में मंगलवार 30 अप्रैल 2024 की सुबह करीब 6 बजे जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ शुरू हुई। अबूझमाड़ में सुरक्षाकर्मियों ने न...


thumb

चुनाव के दौरान बड़ी वारदात की योजना बना रहे थे नक्सली : सुंदरराज

छत्तीसगढ़ के नारायणपुर-कांकेर सीमा क्षेत्र के अबूझमाड़ में मंगलवार 30 अप्रैल 2024 को सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में दो महिलाओं समेत दस नक्सली मारे...


thumb

छत्तीसगढ़ में तीन महिला सहित 10 नक्सली ढेर

छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले के अबूझमाड़ इलाके में पुलिस नक्सली मुठभेड़ में तीन महिला सहित 10 नक्सली मारे गए। राज्य के उप मुख्यमंत्री व गृहमंत्री विजय ...


thumb

मिर्ज़ापुर में तहसीलदार के पेशकार ने जहर खाकर की आत्महत्या

उत्तर प्रदेश के मीरजापुर जिले में तहसीलदार के पेशकार ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। 24 अप्रैल 2024 की सुबह पेशकार के जहरीला पदार्थ निगलने की जानकारी ...


thumb

नगर पालिका परिषद गाजीपुर के ईओ आलोक कुमार ने की आत्महत्या

नगर पालिका परिषद गाजीपुर के ईओ आलोक कुमार ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वह मूल रूप से आजमगढ़ जिले के अतरौलिया थाना क्षेत्र के बूढ़नपुर...