प्रेमी के इश्क में पति को खाने में जहर दे रही थी पत्नी

03-December-2022

मुंबई 3 दिसंबर 2022। मायानगरी मुंबई में प्रेमी के लिए पति के कत्ल की सनसनीखेज वारदात सामने आई हैं। 3 सितंबर 2022 को  बॉम्बे हॉस्पिटल में कमलकांत नाम के शख्स को उसकी पत्नी कविता द्वारा इलाज के लिए भर्ती कराया गया था। उसकी 19 सितंबर 2022  को मौत हो गई थी।


हैरानी वाली बात ये है कि कमलकांत की मौत को डॉक्टर भी नहीं पचा पा रहे थे क्योंकि इलाज के दौरान डॉक्टर्स की टीम ने उसके खून का हेवी मेटल टेस्ट कराया था। मौत के बाद रिपोर्ट ने डॉक्टर्स के शक को और गहरा कर दिया, क्योंकि रिपोर्ट में आर्सेनिक और थैलियम  धातु का स्तर बढ़ा हुआ था। किसी भी इंसान के शरीर में इस तरह से इन धातुओं का बढ़ना असामान्य बात होती है।


इसलिए डॉक्टर्स ने आजाद मैदान पुलिस स्टेशन को इसकी जानकारी दी। इस पर पुलिस ने केस दर्ज कर सांताक्रुज पुलिस स्टेशन को आगे की जांच के लिए केस हैंड ओवर कर दिया। इसके बाद मामले की जांच क्राइम ब्रांच को सौंपी गई। क्राइम ब्रांच के पुलिस इंस्पेक्टर संजय खताले बताते हैं, टीम ने कमलकांत की पत्नी कविता सहित घरवालों के बयान लिए।


इस दौरान कविता और उसके प्रेमी के बारे में पता चला। जांच आगे बढ़ी तो मालूम हुआ कि उसने प्रेमी हितेश के साथ प्लानिंग करके पति को रास्ते से हटाने की साजिश रची थी। इसके तहत लंबे समय से कमलकांत को खाने और पीने के चीजों में आर्सेनिक व थैलियम मिलाकर दिया जा रहा था। बता दें कि शरीर के अंदर ये धातु ब्लड में पहले से ही मौजूद होती है। लेकिन सामान्य से ज्यादा हो जाए तो ये जहर का काम करती है। इसके बारे में कविता और उसके प्रेमी को बखूबी जानकारी थी।

Related News
thumb

नितिन उपाध्याय और उसकी गर्लफ्रेंड रेशमा ने 1560 बेरोजगारों से की ठगी

उत्तर प्रदेश के वाराणसी में पुलिस ने नितिन उपाध्याय और उसकी गर्लफ्रेंड रेशमा को गिरफ्तार किया है। नितिन सुल्तानपुर जिले के चांदा थाना के आनापुर भीख...


thumb

छत्तीसगढ़ में पहली बार नक्सली ठिकानों पर मिला बुलडोजर

छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में मंगलवार 30 अप्रैल 2024 की सुबह करीब 6 बजे जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ शुरू हुई। अबूझमाड़ में सुरक्षाकर्मियों ने न...


thumb

चुनाव के दौरान बड़ी वारदात की योजना बना रहे थे नक्सली : सुंदरराज

छत्तीसगढ़ के नारायणपुर-कांकेर सीमा क्षेत्र के अबूझमाड़ में मंगलवार 30 अप्रैल 2024 को सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में दो महिलाओं समेत दस नक्सली मारे...


thumb

छत्तीसगढ़ में तीन महिला सहित 10 नक्सली ढेर

छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले के अबूझमाड़ इलाके में पुलिस नक्सली मुठभेड़ में तीन महिला सहित 10 नक्सली मारे गए। राज्य के उप मुख्यमंत्री व गृहमंत्री विजय ...


thumb

मिर्ज़ापुर में तहसीलदार के पेशकार ने जहर खाकर की आत्महत्या

उत्तर प्रदेश के मीरजापुर जिले में तहसीलदार के पेशकार ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। 24 अप्रैल 2024 की सुबह पेशकार के जहरीला पदार्थ निगलने की जानकारी ...


thumb

नगर पालिका परिषद गाजीपुर के ईओ आलोक कुमार ने की आत्महत्या

नगर पालिका परिषद गाजीपुर के ईओ आलोक कुमार ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वह मूल रूप से आजमगढ़ जिले के अतरौलिया थाना क्षेत्र के बूढ़नपुर...