ओबीसी के मुद्दे पर नड्डा ने राहुल गांधी को घेरा, कहा- राजीव गांधी ने किया था विरोध

22-November-2023

नई दिल्ली। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने एक साक्षात्कार में भारतीय राजनीति और विधान सभा चुनावों पर चर्चा की। नड्डा ने राजस्थान विधानसभा चुनाव में भाजपा को तीन चौथाई बहुमत हासिल करने का विश्वास जताया है। उन्होंने मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में सरकार बनाने के लिए पार्टी की रणनीतियां की रूपरेखा पर भी चर्चा की। नड्डा ने तेलंगाना में भी भाजपा की संभावनाओं को मजबूत बताया और सभी राज्यों में सरकार बनाने का संकल्प जताया।


नड्डा ने अपने सांसदों को चुनावी मैदान में उतारने की रणनीति पर कहा कि इस फैसले से विपक्ष में खलबली मची हुई है।‌ इसका मतलब है कि हम सही हैं। इसलिए उनको तकलीफ हो रही है।‌ इसलिए वो हमारे बारे में बात कर रहे हैं। नड्डा ने कांग्रेस और गहलोत सरकार समेत गांधी परिवार पर भी जमकर हमला बोला। नड्डा ने राहुल गांधी की ओर से उठाए जा रहे ओबीसी के मुद्दे पर बोलते हुए कहा कि राजीव गांधी ने ओबीसी आरक्षण का विरोध किया था।‌


उन्होंने कहा जिस मंडल कमीशन को इंदिरा गांधी और राजीव गांधी ने ठंडे बस्ते में डाल दिया था।‌ वो आजकल ओबीसी की बात करने लगे हैं।‌ यह वैसा ही है कि वो आजकल राम की बात करने लगे हैं और अब ओबीसी की बात करने लगे हैं।‌ वे फैशन के अनुसार चलते हैं। 


उन्होंने राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार को घेरते हुए कहा कि राजस्थान आज रेप के मामलों में नंबर वन है। भ्रष्टाचार में एक नंबर पर है। नड्डा ने गहलोत सरकार पर तुष्टिकरण का भी आरोप लगाया। उन्होंने बीजेपी के घोषणा-पत्र को विकास का रोडमैप बताया‌।‌नड्डा ने ईडी की जांच की टाइमिंग के सवाल पर कहा कि इलेक्शन कमीशन और ईडी वहां एक्टिव होती है जहां पैसे का लेन-देन होता है। उन्होंने छत्तीसगढ़ की चर्चा करते हुए कहा कि महादेव ऐप का स्कैंडल कैसे पकड़ में आया।‌ एक आदमी सर्विलांस पर था।‌ उसे कहा गया था कि भूपेश बघेल को इतने करोड़ देकर आओ। जब वह पकड़ा गया तो ईडी एक्शन लेगा ही।


राम मंदिर के सवाल पर जवाब देते हुए जेपी नड्डा ने कहा कि भाजपा सरकार ने अपना वायदा पूरा किया है। जहां रामलला का जन्म हुआ था उस राम जन्मभूमि पर मंदिर का निर्माण किया जा रहा है। ‌ विपक्ष राम मंदिर की स्थापना दिवस को चुनाव के नजरिए से देख रही है परंतु ऐसा नहीं है। ‌ इसके अलावा नड्डा ने परिवारवाद पर भी जमकर कटाक्ष किया तथा देशभर की अलग-अलग परिवारवाद से प्रेरित विपक्षी पार्टियों को सूचीबद्ध किया।


चुनाव के दौरान पार्टी प्रतिनिधियों पर बात करते हुए नड्डा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वैश्विक स्तर पर नंबर वन राजनेता है। ‌ यदि भाजपा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चेहरे का इस्तेमाल करती है तो यह भाजपा के लिए सौभाग्य की बात है। ‌जेपी नड्डा ने इस बात पर जोर दिया कि भाजपा विकास और जन कल्याण पर आधारित शासन के लिए प्रतिबद्ध है और जब भी वे सत्ता में होते हैं तो भ्रष्टाचार की जमकर आलोचना करते हैं।


Related News
thumb

शाह ने कांग्रेस के तुष्टिकरण पर आधारित बयान को याद दिलाया

लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण का प्रचार अपने चरम पर है। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के कद्दावर नेता अमित शाह रोड शो और जनसभा...


thumb

बस्तर में कोई नहीं तोड़ सका निर्दलीय मुचाकी कोसा का रिकॉर्ड

बस्तर में 19 अप्रैल 2024 को देश की 18वीं लोकसभा चुनाव के लिए वोट पड़ेंगे। वैसे तो यहां चुनाव मैदान में कुल 11 उम्मीदवार हैं पर मुख्य मुकाबला भाजपा औ...


thumb

अखिलेश यादव की बैठक में नहीं पहुंचे सपा के 8 विधायक

उत्तर प्रदेश में राज्यसभा चुनाव बेहद दिलचस्प होता जा रहा है। चुनाव से एक दिन पहले सोमवार 26 फरवरी 2024 की शाम समाजवादी पार्टी की ओर से बुलाई गई बैठ...


thumb

स्वामी प्रसाद मौर्य ने की नई पार्टी की घोषणा

समाजवादी पार्टी में उपेक्षा का आरोप लगाते हुए विधान परिषद के सभी पदों और सदस्यता से इस्तीफा देने के बाद स्वामी प्रसाद मौर्य ने गुरुवार 22 फरवरी 202...


thumb

मोदी ने लोकसभा चुनाव में 350 से अधिक लोकसभा सीटें जीतने का लक्ष्य न...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मई 2024 में होने वाले आम चुनाव में 350 से अधिक लोकसभा सीटें जीतने का पार्टी का लक्ष्य निर्धारित किया है। भाजपा न केवल ...