स्वामी प्रसाद मौर्य ने की नई पार्टी की घोषणा

22-February-2024

नई दिल्ली। समाजवादी पार्टी में उपेक्षा का आरोप लगाते हुए विधान परिषद के सभी पदों और सदस्यता से इस्तीफा देने के बाद स्वामी प्रसाद मौर्य ने गुरुवार 22 फरवरी 2024 को दिल्ली के तालकटोरा में नई पार्टी राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी (आरएसएसपी) की घोषणा की। 


इस बार उन्होंने बीजेपी और आरएसएस पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार इस देश की संपत्तियों को बेचने का पाप कर रही है।  उन्होंने कहा कि धर्म के नाम पर सत्ता पर काबिज ये भूखे भेड़िये आज मानवता की हत्या कर रहे हैं।  हिंदू मुसलमानों को बांटने की कोशिश कर रहे हैं। 


बीजेपी और आरएसएस का इतिहास गवाह है कि उनके परिवार या वंश का कोई भी व्यक्ति इस देश की आजादी में भागीदार नहीं रहा, इसलिए उन्हें देश से कोई लगाव नहीं है। देश की संपत्ति बेचने का पाप करने वाली यह देश की पहली सरकार है। सपा में रहते हुए स्वामी प्रसाद मौर्य लगातार अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में रहे हैं। 


उनके बयानों के कारण कई बार सपा नेतृत्व मुश्किलों में भी घिरता नजर आया और उन्हें पार्टी के अंदर ही विरोध का सामना भी करना पड़ा। हाल ही में उन्होंने पहले सपा के राष्ट्रीय महासचिव और फिर पार्टी के वरिष्ठ सदस्य पद से इस्तीफा दे दिया।  इसके बाद उन्होंने दिल्ली में नई पार्टी का ऐलान किया।

Related News
thumb

शाह ने कांग्रेस के तुष्टिकरण पर आधारित बयान को याद दिलाया

लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण का प्रचार अपने चरम पर है। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के कद्दावर नेता अमित शाह रोड शो और जनसभा...


thumb

बस्तर में कोई नहीं तोड़ सका निर्दलीय मुचाकी कोसा का रिकॉर्ड

बस्तर में 19 अप्रैल 2024 को देश की 18वीं लोकसभा चुनाव के लिए वोट पड़ेंगे। वैसे तो यहां चुनाव मैदान में कुल 11 उम्मीदवार हैं पर मुख्य मुकाबला भाजपा औ...


thumb

अखिलेश यादव की बैठक में नहीं पहुंचे सपा के 8 विधायक

उत्तर प्रदेश में राज्यसभा चुनाव बेहद दिलचस्प होता जा रहा है। चुनाव से एक दिन पहले सोमवार 26 फरवरी 2024 की शाम समाजवादी पार्टी की ओर से बुलाई गई बैठ...


thumb

मोदी ने लोकसभा चुनाव में 350 से अधिक लोकसभा सीटें जीतने का लक्ष्य न...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मई 2024 में होने वाले आम चुनाव में 350 से अधिक लोकसभा सीटें जीतने का पार्टी का लक्ष्य निर्धारित किया है। भाजपा न केवल ...


thumb

ओबीसी के मुद्दे पर नड्डा ने राहुल गांधी को घेरा, कहा- राजीव गांधी न...

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने एक साक्षात्कार में भारतीय राजनीति और विधान सभा चुनावों पर चर्चा की। नड्डा ने राजस्थान विधानसभा चुनाव में भ...