शाह ने कांग्रेस के तुष्टिकरण पर आधारित बयान को याद दिलाया

24-April-2024

रायपुर। लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण का प्रचार अपने चरम पर है। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के कद्दावर नेता अमित शाह रोड शो और जनसभाओं के माध्यम से लगातार जनता से संपर्क करने में जुटे हुए हैं। इसी सिलसिले में छत्तीसगढ़ में विपक्ष को निशाने पर लेते हुए शाह ने कांग्रेस के तुष्टिकरण पर आधारित बयान को याद दिलाया।


दरअसल, साल 2006 में मनमोहन सिंह ने बयान दिया था कि, देश के संसाधनों पर सबसे पहला हक अल्पसंख्यकों का है। सबका साथ, सबका विकास को ध्यान में रखकर काम करने वाले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व और अंत्योदय की राजनीति करने वाले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के कुशल मार्गदर्शन में भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने यह साबित किया है कि देश के संसाधनों पर सबसे पहला हक गरीब, आदिवासी, दलित और महिलाओं का है।   


आजादी के बाद दशकों तक देश पर कांग्रेस की चार पीढ़ियों ने राज किया। तुष्टिकरण और वोट बैंक की राजनीति के कारण कांग्रेस ने कभी भी गरीबों, किसानों, आदिवासियों, दलितों और महिलाओं के उत्थान के लिए कोई काम नहीं किया। कांग्रेस ने हमेशा आदिवासी बहुल छत्तीसगढ़ राज्य की स्थापना का विरोध किया। दूरबीन लगाकर भी यह नहीं दिख रहा कि इंडी अलायंस सत्ता में आने वाली है, लेकिन सत्ता मिलने से पहले ही राँची में इंडी गठबंधन के कांग्रेस और आरजेडी के बीच हाथापाई का नजारा सामने आया है।


यह बताता है कि सत्ता मिलने से पहले जिस इंडी अलायंस में लाठियाँ चल रही हैं, वे देश की एकता को बनाकर नहीं रख सकते हैं। हम सभी जानते हैं कि नॉर्थ ईस्ट हो, कश्मीर हो या नक्सल प्रभावित क्षेत्र हो, अमृतकाल में पूरे देश को एकजुट करने का काम हुआ है।  अभी हाल ही में, कांग्रेस ने अपने घोषणापत्र में सभी की संपत्ति का सर्वे करवाने का जिक्र किया है। जिस पार्टी की नजर देश भर के मठ और मंदिरों की संपत्ति पर है, उसके बारे में अंदाजा लगाया जा सकता है कि वह संपत्ति कहाँ जाएगी।


एक रिपोर्ट के मुताबिक इस वक्त देश के 60 करोड़ गरीबों के 5 लाख रुपये तक का खर्च मोदी सरकार उठा रही है। साथ में, यह भी कहा जा रहा है कि मोदी 3.0 बनते ही देश के सभी वरिष्ठ नागरिकों के 5 लाख रुपये तक का स्वास्थ्य का खर्च देश का बेटा नरेन्द्र मोदी उठाएंगे। देश की जनता ने देखा है कि बीते 10 वर्षों में मोदी सरकार ने जल, जंगल और जमीन के साथ आदिवासियों को सुरक्षा, सम्मान और समावेशी विकास देने का काम किया है। 


छत्तीसगढ़ का चप्पा-चप्पा भगवा रंग में रंगा हुआ है। मोदी की लहर और शाह की चाणक्य नीतियों के दम पर देश भर में भाजपा का कद बढ़ा है। 2024 लोकसभा चुनाव में 400 पार के साथ लगातार तीसरी बार मोदी जी को प्रधानमंत्री बनाने के लिए खुद शाह मैदान में उतर चुके हैं। भारतीय राजनीति की दशा और दिशा को बदल कर रख देने वाले अमित शाह का ट्रैक रिकॉर्ड रहा है कि उनकी चुनावी तैयारियों से विपक्ष वाले मैदान में उतरने से पहले ही हार स्वीकार कर लेते हैं। ऐसे में यह मान लेना चाहिए कि मोदी ‘मैजिक’ और शाह ‘फैक्टर’ के साथ एक बार फिर कमल खिलेगा।


Related News
thumb

बस्तर में कोई नहीं तोड़ सका निर्दलीय मुचाकी कोसा का रिकॉर्ड

बस्तर में 19 अप्रैल 2024 को देश की 18वीं लोकसभा चुनाव के लिए वोट पड़ेंगे। वैसे तो यहां चुनाव मैदान में कुल 11 उम्मीदवार हैं पर मुख्य मुकाबला भाजपा औ...


thumb

अखिलेश यादव की बैठक में नहीं पहुंचे सपा के 8 विधायक

उत्तर प्रदेश में राज्यसभा चुनाव बेहद दिलचस्प होता जा रहा है। चुनाव से एक दिन पहले सोमवार 26 फरवरी 2024 की शाम समाजवादी पार्टी की ओर से बुलाई गई बैठ...


thumb

स्वामी प्रसाद मौर्य ने की नई पार्टी की घोषणा

समाजवादी पार्टी में उपेक्षा का आरोप लगाते हुए विधान परिषद के सभी पदों और सदस्यता से इस्तीफा देने के बाद स्वामी प्रसाद मौर्य ने गुरुवार 22 फरवरी 202...


thumb

मोदी ने लोकसभा चुनाव में 350 से अधिक लोकसभा सीटें जीतने का लक्ष्य न...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मई 2024 में होने वाले आम चुनाव में 350 से अधिक लोकसभा सीटें जीतने का पार्टी का लक्ष्य निर्धारित किया है। भाजपा न केवल ...


thumb

ओबीसी के मुद्दे पर नड्डा ने राहुल गांधी को घेरा, कहा- राजीव गांधी न...

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने एक साक्षात्कार में भारतीय राजनीति और विधान सभा चुनावों पर चर्चा की। नड्डा ने राजस्थान विधानसभा चुनाव में भ...