श्रीमद्भगवतगीता से बड़ा कोई ग्रंथ नहीं: धर्माचार्य

24-December-2023

प्रतापगढ़। सर्वोदय सद्भावना संस्थान द्वारा रामानुज आश्रम में श्रीमद्भगवद्गीता की जयंती धूमधाम से मनाई गई। धर्माचार्य ओम प्रकाश पांडे अनिरुद्ध रामानुज दास ने कहा कि कपिध्वज रथ पर विराजमान अर्जुन जब कुरुक्षेत्र में मोहग्रस्त होकर अवसाद में पड़े थे, तब भगवान श्री कृष्ण ने श्रीमद्भगवद्गीता का संस्कृत में गायन कर उपदेश दिया।


श्रीमद्भगवद्गीता परम कल्याण करने वाला महान ग्रंथ है। सनातन धर्म का प्राण है। मोह में पड़े अर्जुन को अपना विराट स्वरूप दिखाया। परमात्मा जीव और संसार का वर्णन श्रीमद्भगवद्गीता में विविध प्रकार से हुआ है। भगवान श्री कृष्ण ने कहा कि मैं ही परम तत्व हूं मेरे अतिरिक्त इस संसार में कोई दूसरा नहीं है । हे अर्जुन जो देवताओं की पूजा करता है वह देवताओं को प्राप्त होता है, जो पितरों की पूजा करता है वह पितरों को प्राप्त होता है, जो प्रेतों की पूजा करता है वह प्रेतत्व को प्राप्त होगा, जो मेरी पूजा करेगा वहां वैकुंठ लोक को प्राप्त करेगा।


कर्म की व्याख्या करते हुए भगवान कहते हैं कर्म करो फल की इच्छा मत रखो। जो मेरी शरण में आता है मैं उसके भार को अपने कंधे पर ढोता हूं। इसलिए हमें सदा भगवान श्रीमन्नारायण पर विश्वास रखना चाहिए कि ठाकुर जी जो भी कुछ करेंगे सब अच्छा करेंगे। गीता के आरंभ में धृतराष्ट्र का संजय से प्रश्न था कि युद्ध का परिणाम क्या होगा। अंत में संजय ने कहा जहां योगेश्वर भगवान श्रीकृष्ण है और जहां गांडीव धनुष धारी अर्जुन है वहां ही श्री, विजय, विभूति और अचल नीति है ऐसा मेरा मत है। गीता से बड़ा कोई ग्रंथ नहीं है, वैष्णव से कोई महान नहीं है और सनातन धर्म से बड़ा कोई धर्म नहीं है। 

Related News
thumb

7 मई का इतिहास : आज ही के दिन हुआ था रवीन्द्रनाथ टैगोर का जन्म

ग्रेगोरी कैलंडर के अनुसार 7 मई वर्ष का 127वॉ (लीप वर्ष मे 128 वॉ) दिन है। आईये जानते हैं 07 मई की ऐसी ही कुछ महत्त्वपूर्ण घटनाएँ जिन्हे जानकर आपका ...


thumb

सालेम इंग्लिश स्कूल के बच्चों ने लहराया परचम

सोमवार 6 मई 2024 को सीआईएससीई (काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन) का परीक्षा परिणाम जारी किया गया। इसमें राजधानी के द रेडियंट वे, र...


thumb

6 मई का इतिहास : आज ही के दिन हुआ था मोतीलाल नेहरू का जन्म

दुनिया में 5 मई का इतिहास कई महत्वपूर्ण घटनाओं का साक्षी है और कई महत्वपूर्ण घटनाएं इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज हो गई हैं। may 6 in indi...


thumb

वैक्सीन पर सतर्कता से विचार की जरुरत

जब कोरोना वैक्सीन को लेकर शिकायतों और चर्चा का माहौल गरम है, तो अन्य सभी वैक्सीनों पर पूरी सतर्कता के साथ विचार करने की जरूरत है। Need to carefully...


thumb

5 मई का इतिहास: आज ही के दिन हुआ था संगीतकार नौशाद अली का निधन

दुनिया में 5 मई का इतिहास कई महत्वपूर्ण घटनाओं का साक्षी है और कई महत्वपूर्ण घटनाएं इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज हो गई हैं। May 5 in Indi...


thumb

4 मई का इतिहास: आज ही के दिन हुआ था पंडित किशन महाराज का निधन

दुनिया में 4 मई का इतिहास कई महत्वपूर्ण घटनाओं का साक्षी है और कई महत्वपूर्ण घटनाएं इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज हो गई हैं। May 4 in Indi...