छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ समेत 12 राज्यों में एसआईआर शुरू, 7 फरवरी को आएगी नई नई मतदाता सूची

Ramesh Pandey
By Ramesh Pandey On अक्टूबर 27, 2025
2 min read • 1.2k views
छत्तीसगढ़ समेत 12 राज्यों में एसआईआर शुरू, 7 फरवरी को आएगी नई नई मतदाता सूची

रायपुर, 27 अक्टूबर 2025। चुनाव आयोग ने देश भर में विशेष गहन पुनरीक्षण के दूसरे चरण का एलान कर दिया है। आयोग के अनुसार, सोमवार 27 अक्टूबर की रात 12 बजे से 12 राज्यों में एसआईआर का दूसरा चरण शुरू होगा, जो 7 फरवरी 2026 तक पूरा हो जाएगा। यानी 7 फरवरी 2026 को नई मतदाता सूची सामने आ जाएगी। दूसरे चरण में 12 राज्यों में एसआईआर किया जाएगा। चुनाव आयोग के अनुसार, दूसरे चरण में अंडमान और निकोबार, छत्तीसगढ़, गोवा, गुजरात, केरल, लक्षद्वीप, मध्य प्रदेश, पुद्दुचेरी, राजस्थान, तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल में विशेष गहन पुनरीक्षण किया जाएगा।

मतदाताओं के लिए क्या होगी पात्रता

  • भारत का नागरिक होना जरूरी
  • कम से कम 18 वर्ष की आयु
  • निर्वाचन क्षेत्र का सामान्य निवासी
  • किसी भी कानून के तहत अयोग्य नहीं

आजादी के बाद से नौवां एसआईआर : सीईसी

मुख्य चुनाव आयुकत (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने प्रेस कांफ्रेस में कहा कि चल रहा विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) आजादी के बाद से नौवां ऐसा अभ्यास है, पिछला 2002-04 में हुआ था। सीईसी ने कहा कि एसआईआर का पहला चरण बिहार में शून्य अपील (बिना किसी आपत्ति) के साथ पूरा हो गया था। सीईसी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, दूसरा चरण 12 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में आयोजित किया जाएगा। एसआईआर यह सुनिश्चित करेगा कि कोई भी पात्र मतदाता छूट न जाए और कोई भी अपात्र मतदाता सूची में शामिल न हो।

क्या होगी प्रक्रिया

  • जिन राज्यों में एसआईआर किया जाएगा, उन सभी राज्यों की मतदाता सूचियां सोमवार की रात 12 बजे फ्रीज कर दी जाएंगी।
  • उस सूची के सभी मतदाताओं को बीएलओ की तरफ से विशिष्ट गणना प्रपत्र दिए जाएंगे।
  • इन गणना प्रपत्रों में वतर्मान मतदाता सूची के सभी आवश्यक विवरण होंगे।
  • बीएलओ की तरफ से मौजूदा मतदाताओं को प्रपत्र वितरित करने के बाद, जिन सभी के नाम गणना प्रपत्रों में हैं, वे यह मिलान करेंगे।
  • यदि मतदाता का नाम 2003 की मतदाता सूची में था। तो उन्हें कोई अतिरिक्त दस्तावेज जमा करने की आवश्यकता नहीं है।
  • यदि उनका नाम नहीं, बल्कि उनके माता-पिता का नाम सूची में था, तो भी उन्हें कोई अतिरिक्त दस्तावेज जमा करने की आवश्यकता नहीं है।
  • 2002 से 2004 तक की एसआईआर की मतदाता सूची वेबसाइट पर कोई भी देख सकता है और वे खुद मिलान कर सकते हैं।
Ramesh Pandey

Ramesh Pandey

रमेश पांडेय (Ramesh Pandey) एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया और क्षेत्रीय समाचार रिपोर्टिंग में 20 वर्षों का अनुभव है।