खेल

राष्ट्रीय स्तर पर चमकी प्रतापगढ़ की खेल प्रतिभा

Ramesh Pandey
By Ramesh Pandey On सितम्बर 6, 2026
1 min read 1.2k views
Pratapgarh

प्रतापगढ़, 6 सितंबर 2026। यूपी के प्रतापगढ़ जिले की खेल प्रतिभा ने राष्ट्रीय स्तर पर उपलब्धि हासिल की है। जिले के लिए यह गौरव का विषय है कि कर्म राज सिंह मंजीत को पीएफएफआई यानि फिजिकल एजुकेशन फाउंडेशन आफ इंडिया में सक्रिय सदस्य के रुप में शामिल किया गया है।

कर्म राज सिंह मंजीत लॉन बॉल के अंतरराष्ट्रीय और वॉलीबॉल के राष्ट्रीय खिलाड़ी हैं। उन्हें फिजिकल एजुकेशन फाउंडेशन आफ इंडिया के राष्ट्रीय सचिव पीयूष कांत के निर्देश पर सक्रिय सदस्य के रूप में शामिल किया गया है। फिजिकल एजुकेशन फाउंडेशन आफ इंडिया राष्ट्रीय खेल प्रोत्साहन पुरस्कार से सम्मानित है और भारत सरकार के युवा मामले एवं खेल मंत्रालय द्वारा राष्ट्रीय खेल प्रोत्साहन एनएसपीओ में मान्यता प्राप्त है।

फिजिकल एजुकेशन फाउंडेशन आफ इंडिया पूरे देश में शारीरिक शिक्षा को बढ़ावा देता है और खेल को नई ऊंचाइयां प्रदान करता हैं। कर्म राज सिंह मंजीत के फिजिकल एजुकेशन फाउंडेशन आफ इंडिया का सदस्य बनने से जिले और राज्य के खिलाड़ियों को एक नई ऊंचाइयां मिलेगी।

Ramesh Pandey

Ramesh Pandey

रमेश पांडेय (Ramesh Pandey) एक अनुभवी पत्रकार और संपादक हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया और क्षेत्रीय समाचार रिपोर्टिंग में 20 वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में वह ASR24 News के मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं। रमेश मुख्य रूप से राजनीति, सरकारी योजनाओं और सामाजिक मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण करने के लिए जाने जाते हैं। उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और समय पर जानकारी पहुँचाना है। आप उनसे उनकी आधिकारिक ईमेल और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से जुड़ सकते हैं। https://www.facebook.com/asr24news https://twitter.com/asr24news https://www.youtube.com/@asr24news