छत्तीसगढ़

रायपुर में खुला गीतांजलि सैलॉन, चित्रांगदा सिंह ने किया शुभारंभ

Ramesh Pandey
By Ramesh Pandey On सितम्बर 20, 2026
1 min read 1.2k views
रायपुर में खुला गीतांजलि सैलॉन, चित्रांगदा सिंह ने किया शुभारंभ

रायपुर, 20 सितंबर 2026। देश के प्रमुख प्रोफेशनल हेयर एवं ब्यूटी ब्रांड्स में शामिल गीतांजलि सैलॉन ने छत्तीसगढ़ में भी अपना कदम रखा है। उन्होंने अपने विस्तार की शुरुआत करते हुए रायपुर के ज़ोरा मॉल में अपने नए सैलॉन का शुभारंभ किया। शुभारंभ अभिनेत्री चित्रांगदा सिंह ने किया।

इस मौके पर रायपुर के प्रमुख उद्योगपति, उद्यमी, सोशलाइट्स और शहर की जानी-मानी हस्तियां भी मौजूद रहीं। लॉन्च समारोह में शहर के बिजनेस और सोशल सर्कल की कई प्रमुख हस्तियों की उपस्थिति देखने को मिली।

चित्रांगदा सिंह ने कहा, यह देखकर हमेशा खुशी होती है कि भारतीय ब्रांड अपनी मजबूत विरासत के साथ लगातार आगे बढ़ रहे हैं और नए शहरों तक पहुंच रहे हैं। गीतांजलि ने हेयर और ब्यूटी के क्षेत्र में एक मजबूत पहचान बनाई है। रायपुर में इसका आगमन शहर के तेजी से विकसित होते लाइफस्टाइल और ब्यूटी लैंडस्केप में एक नया आयाम जोड़ता है। मुझे इस खास अवसर का हिस्सा बनकर खुशी हो रही है।

रायपुर में यह लॉन्च गीतांजलि सैलॉन की मेट्रो शहरों से आगे बढ़कर देश के उभरते बाजारों तक पहुंचने की रणनीति का हिस्सा है। ब्रांड का फोकस अब टियर 2 और टियर 3 शहरों में प्रोफेशनल ब्यूटी और हेयरकेयर सेवाओं को उपलब्ध कराने पर भी है।

गीतांजलि सैलॉन के मैनेजिंग डायरेक्टर एवं सेलिब्रिटी हेयरड्रेसर सुमित इसरानी ने कहा, रायपुर भारत के बदलते ब्यूटी और लाइफस्टाइल मार्केट का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। आज ग्राहक प्रोफेशनल एक्सपर्टाइज, बेहतर प्रोडक्ट्स और पर्सनलाइज्ड एक्सपीरियंस की तलाश में हैं। रायपुर जैसे शहरों में हमें बड़ी संभावनाएं दिखाई देती हैं। हमारा उद्देश्य गीतांजलि के अनुभव को देशभर के ग्राहकों के और करीब लाना है।

1989 में स्थापित, गीतांजलि सैलॉन ने 37 वर्षों में एक सैलॉन से आगे बढ़कर देशभर में अपनी पहचान बनाई है। आज ब्रांड के 50 शहरों में 200 सैलॉन और स्टूडियो हैं। गीतांजलि हेयर, हेयर कलर, स्किन, बॉडी स्पा, हैंड्स एंड फीट, बार्बरिंग और मेकअप सहित विभिन्न प्रोफेशनल ब्यूटी सेवाएं प्रदान करता है।

रायपुर स्थित नए सैलॉन में Kérastase हेयर-केयर पार्टनर के रूप में जुड़ा है, जिससे ग्राहकों को प्रोफेशनल हेयरकेयर रिचुअल्स और प्रीमियम हेयरकेयर प्रोडक्ट्स का अनुभव मिलेगा। यह साझेदारी गीतांजलि के पर्सनलाइज्ड और प्रोफेशनल हेयरकेयर एक्सपीरियंस को और मजबूत करती है।

Ramesh Pandey

Ramesh Pandey

रमेश पांडेय (Ramesh Pandey) एक अनुभवी पत्रकार और संपादक हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया और क्षेत्रीय समाचार रिपोर्टिंग में 20 वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में वह ASR24 News के मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं। रमेश मुख्य रूप से राजनीति, सरकारी योजनाओं और सामाजिक मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण करने के लिए जाने जाते हैं। उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और समय पर जानकारी पहुँचाना है। आप उनसे उनकी आधिकारिक ईमेल और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से जुड़ सकते हैं। https://www.facebook.com/asr24news https://twitter.com/asr24news https://www.youtube.com/@asr24news