• Home
  • छत्तीसगढ़
  • छत्तीसगढ़ में 10 अगस्त को होगा स्वदेशी अभियान का शंखनाद
छत्तीसगढ़ में 10 अगस्त को होगा स्वदेशी अभियान का शंखनाद

छत्तीसगढ़ में 10 अगस्त को होगा स्वदेशी अभियान का शंखनाद

रायपुर, 9 अगस्त 2025। अमेरिका के टैरिफ बम का जवाब भारत का एक-एक नागरिक देगा। इसके लिए सिर्फ भारत में निर्मित वस्तुओं का उपयोग करने का संकल्प लेना होगा। यह मंत्र स्वदेशी जागरण मंच के कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर हर नागरिक को बताएंगे। इसके लिए छत्तीसगढ़ में 10 अगस्त 2025 से व्यापक स्तर पर स्वदेशी सुरक्षा एवं स्वावलंबन अभियान का शंखनाद होगा।

अभियान के प्रदेश संयोजक जगदीश पटेल, जो स्वदेशी जागरण मंच के भी प्रांत प्रभारी हैं, ने पत्रकारों को बताया कि 10 अगस्त को शाम 4 बजे हम इसका शंखनाद करेंगे। उन्होंने बताया कि राजधानी रायपुर के जयस्तंभ चौक से इस अभियान की शुरुआत होगी।

अभियान में क्या होगा

  • नागरिकों को भारतीय उत्पादों के बारे में जानकारी दी जाएगी और उसका उपयोग करने के लिए आग्रह किया जाएगा।
  • विदेश में निर्मित होने वाले उत्पादों का बहिष्कार करने का संकल्प दिलाया जाएगा।
  • बढ़ते भारत को रोकने के लिए हो रही विदेशी साजिशों के बारे में बताया जाएगा।

सभी जिलों में होंगे कार्यक्रम

प्रदेश संयोजक जगदील पटेल ने बताया कि यह अभियान छत्तीसगढ़ के सभी जिलों में चलेगा। हम प्रत्येक जिला मुख्यालय पर बड़ा कार्यक्रम करेंगे। स्कूलों, व्यावसायिक संगठनों के साथ मिलकर लोगों को जागरूक किया जाएगा।

टैरिफ वार भारत के पक्ष में होगा

प्रेस वार्ता में उपस्थित अर्थशास्त्री रवीन्द्र ब्रह़मे ने बताया कि अमेरिका द्वारा व्यापार युद्ध शुरू किया गया है। इसका जवाब प्रत्येक भारतीय को मिलकर देने की जरुरत है। उन्होंने यह भी कहा कि अमेरिका द्वारा भारत के साथ जो टैरिफ वार शुरू किया गया है, वह अमेरिका के लिए ही घातक साबित होगा। यह वार आने वाले दिनों में भारत के पक्ष में आएगा।