• Home
  • छत्तीसगढ़
  • छत्तीसगढ़ की प्रतिभाओं ने राष्ट्रीय मंच पर बजाया डंका, बनाई पहचान
छत्तीसगढ़ की प्रतिभाओं ने राष्ट्रीय मंच पर बजाया डंका, बनाई पहचान

छत्तीसगढ़ की प्रतिभाओं ने राष्ट्रीय मंच पर बजाया डंका, बनाई पहचान

रायपुर, 1 अगस्त 2025। छत्तीसगढ़ की श्रीमती स्वाति जलाल, कृदय हलधर, पायल नागरानी और जया गुप्ता 31 जुलाई को रायपुर प्रेस क्लब में मीडिया से मुखातिब हुई और अपनी उपलब्धियों को साझा किया। दिल्ली में आयोजित प्रतिष्ठित Mr. Miss. Mrs. India International Cosmos प्रतियोगिता में रायपुर की श्रीमती स्वाति जलाल ने ‌द्वितीय स्थान प्राप्त कर राज्य का गौरव बढ़ाया है। वहीं, 9 वर्षीय नन्हे लेखक कृदय हलधर को भी इसी मंच पर उनकी साहित्यिक उपलब्धि के लिए सम्मानित किया गया।

स्वाति जलाल

मातृत्व और पेशेवर जीवन के बीच शानदार संतुलन कायम करते हुए, श्रीमती स्वाति जलाल ने अपनी अदम्य भावना का परिचय दिया है। दो बच्चों, 8 वर्षीय वीरवीर सिंह सतपथी और 8 माह के समरदित्य सिंह सतपथी की मॉ. स्वाति ने पुणे से हॉस्पिटैलिटी मैनेजमेंट की डिग्री हासिल की है और वर्तमान में सेवा उ‌द्योग में कार्यरत हैं। 2014 से रायपुर में निवासरत स्वाति ने देश भर से आई सैकड़ों महिलाओं के बीच अपनी अलग पहचान बनाई और ताज जीतकर छत्तीसगढ़ का नाम रोशन किया। उनकी यह उपलब्धि न केवल छत्तीसगढ़ के लिए गर्व का विषय है, बल्कि उन सभी महिलाओं के लिए प्रेरणा है जो अपने सपनों को पूरा करने का साहस रखती हैं।

कृदय हलधर

9 वर्षीय कृदय हलधर ने अपनी पुस्तक “An Adventure to get diamonds” के लिए सम्मान प्राप्त कर सभी को चकित कर दिया। ब्रिबूक (BriBooks) द्वारा प्रकाशित इस पुस्तक ने उन्हें ‘प्लेटिनम स्टार यंग ऑथर’ का खिताब दिलाया है। राष्ट्रीय युवा लेखक मेला 2024 में 64वीं रैंक, ब्रिबूक में शहर में प्रथम स्थान, और राज्य में तीसरा स्थान प्राप्त कर कृदय ने साबित कर दिया कि प्रतिभा उम्र की मोहताज नहीं होती। कृदय की माता, श्रीमती श्रुति डलधर, जो स्वयं छत्तीसगढ़ के लिए दो ताज जीत चुकी हैं और ‘मिसेज छत्तीसगढ़ रनर अप’ तथा ‘डीवा मिसेज इंडिया’ जैसे खिताबों से सम्मानित हैं, इस आयोजन में विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद थीं।

पायल नागरानी

राष्ट्रीय उपलब्धियों के पीछे वैदेही अपराजिता अवार्ड आल इंडिया का अथक योगदान रहा है। यह संगठन त्तीसगढ़ की प्रतिभाओं, विशेषकर महिलाओं को सशक्त बनाने और उन्हें राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय मंच प्रदान करने के निए प्रतिबद्ध है। वैदेही ग्रुप महिलाओं को उनके सपनों को साकार करने के लिए प्रोत्साहित करता है, उनकी पलब्धियों का सम्मान करता है, और उन्हें सही मार्गदर्शन प्रदान करता है। पायल नागरानी के नेतृत्व में, वैदेही अपराजिता अवार्ड आल इंडिया महिलाओं को उद्यमिता, कला, शिक्षा और सामाजिक कार्यों में आगे बढ़ाने के लिए बरंतर कार्यशालाएँ, प्रशिक्षण कार्यक्रम और प्रेरणादायक मंच आयोजित करता रहा है।

जया गुप्ता

एडवोकेट जया गुप्ता, जो जया एसोसिएट एंड लॉ फर्म की संस्थापक भी हैं, वैदेही ग्रुप के साथ मिलकर महिलाओं के उत्थान के लिए अथक प्रयास कर रही हैं। ज़िया एसोसिएट एंड लॉ र्म छत्तीसगढ़ की एक प्रमुख कानूनी फर्म है, जिसने सबसे कम समय में सर्वाधिक दर्ज निर्णयों में रिकॉर्ड बनाया है। यह फर्म आपराधिक कानून, POCSO, बलात्कार और हत्या जैसे संवेदनशील मामलों में विशेषज्ञता रखती है।