गौरा (प्रतापगढ़), 15 अगस्त 2026। उत्तर प्रदेश में प्रतापगढ़ जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गौरा में 80वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया ।
इस मौके पर चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर अजय कुमार सिंह ने स्वतंत्रता की शुभकामनाएं देते हुए कर्तव्य बोध का पाठ पढ़ाया ।
उन्होंने कहा कि हम अपने ड्यूटी के प्रति निष्ठा और कार्य कुशलता से अपने सेवा क्षेत्र को बेहतर बना सकते हैं । यही देश की सबसे बड़ी सेवा है । इस मौके पर डॉक्टर संजय गुप्ता, डॉ राजीव त्रिपाठी, डॉ नीलेश जायसवाल, डॉक्टर केपी पटेल ने भी अपने विचार व्यक्त किये ।
कार्यक्रम कार्यक्रम में प्रमुख रूप से बीपीएम नितिन शर्मा, उर्मिला, गीता, नीतू सिंह, अनीता, रमाकांत चौरसिया, रविंद्र उपाध्याय, दिवाकर सिंह समेत अन्य लोक शामिल रहे।
