Join US

कंपोजिट स्कूल सुजहा में ग्राम प्रधान ने किया ध्वजारोहण

गौरा (प्रतापगढ़), 15 अगस्त 2026। उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में विकासखंड गौरा के अंतर्गत कंपोजिट स्कूल सुजहा में ग्राम प्रधान राजेश कुमार ने ध्वजारोहण किया ।

उन्होंने देश को स्वतंत्र कराने में संघर्ष करते हुए बलिदान हुए स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को श्रद्धा सुमन अर्पित किया। ग्राम प्रधान ने उपस्थित बच्चों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए उन्हें देशभक्ति का पाठ पढ़ाया।

ग्राम प्रधान ने बच्चों से कहा कि वह स्वच्छता पर विशेष ध्यान दें। पर्यावरण को हरा भरा रखें, पौधे लगाएं, व्यायाम करें और नशीले पदार्थों के सेवन से दूर रहे।