गौरा (प्रतापगढ़), 15 अगस्त 2026। प्राथमिक विद्यालय शेखुपुर में स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया। स्कूल के बच्चों ने विजयी विश्व तिरंगा प्यारा… गाया तो माहौल देशभक्ति मय हो गया।
प्रधानाध्यापक राजेश कुमार पटेल ने ध्वजारोहण किया। उन्होंने बच्चों को बताया कि देश को आजाद कराने के लिए हमारे पूर्वजों ने कितनी यातनाएं सहीं थीं फिर भी वो हार नहीं माने।
हमें अपने देश को सपनों जैसा सुंदर बनाना है। इसके लिए सभी को नेक रास्ते पर चलना होगा। पर्यावरण बचाना होगा। बीमारियों से बचने के लिए स्वच्छता का मंत्र अपनाना होगा।
कार्यक्रम में गांव के नागरिकों ने भी हिस्सा लिया। अंत में बच्चों को मिष्ठान वितरण कर कार्यक्रम का समापन किया गया।
