यूपी

विद्यारंभ संस्कार: 56 भैया बहिनों ने लिया स्कूल में प्रवेश

Ramesh Pandey
By Ramesh Pandey On जनवरी 24, 2026
1 min read • 1.2k views
विद्यारंभ संस्कार: 56 भैया बहिनों ने लिया स्कूल में प्रवेश

सुल्तानपुर, 24 जनवरी 2026। यूपी के सुल्तानपुर जिले में विद्यारंभ संस्कार के आयोजन ने लोगों को आकर्षित किया। यह आयोजन बसंत पंचमी के शुभ अवसर पर राजाराम सरस्वती शिशु विद्या मन्दिर नारायणपुर में हुआ। संयोग से इस बार बसंत पंचमी पर ही नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती भी रही है। ऐसे में नेताजी की जयंती पर शोभा यात्रा भी निकाली गयी।

स्कूल परिसर में वाग्देवी सरस्वती की विधि विधान से पूजा की गई। मुख्य यजमान राजकुमार दुबे और अमित सिंह सपत्नीक उपस्थित रहे। इस अवसर पर जो नवप्रवेशी भैया बहिन अपने माता पिता के साथ आए थे उनका विद्यारंभ संस्कार संपन्न हुआ।

सरस्वती पूजन के पूर्व विद्यालय से एक पोथी यात्रा निकली। इस यात्रा में भैया बहिन अपने सिर पर गीता की पुस्तक तथा माताएं अपने सिर पर कलश लेकर चल रही थी। कलश यात्रा लक्ष्मणपुर पुलिस चौकी स्थित शिवमन्दिर तक गई। वैदिक रीति नीति का कार्य पंडित राकेश ने कराया। विद्यारंभ संस्कार में 56 भैया बहिनों का संस्कार जो शिशु वाटिका के थे कराया गया। 48 भैया बहिनों का प्रवेश फॉर्म भी भरा गया।

पूजा का संकल्प प्रधानाचार्य दिग्विजय नाथ पांडेय तथा शिशु भारती की मंत्री अदिति वर्मा ने किया। हवन के उपरांत प्रसाद लेकर माताएं एवं बहिनें अपने स्थान को गई। नेताजी की 129वीं जन्म जयंती पर शोभा यात्रा का आयोजन शारीरिक प्रमुख आचार्य सुधीर सिंह के संयोजन में किया गया यात्रा।

विद्यालय से निकलकर महावीर ऑटो सेल्स से पयागीपुर से भारत भूषण पेट्रोल पंप से विद्यालय आकर समाप्त हुई। यात्रा में बाल कल्याण के मंत्री हरिदर्शन, प्रबंध समिति के योगेश सिंह, सह व्यवस्थापक रबिंद्र त्रिपाठी, व्यवस्थापक रबिंद्र सिंह भैया बहिनों के साथ चलकर उत्साह बढ़ा रहे थे।

यात्रा में चिंतामणि मिश्र, अशोक सिंह, शैलेंद्र पांडेय, राजेश ओझा, विकास तिवारी, धीरेन्द्र सिंह, ऊषा शुक्ला, दीपमाला मिश्रा, अरुणा, उज्जवला, दीप्ति, प्रतिभा, मातृ भारती अध्यक्षा सीमा पाठक, मंत्री रिंपा उपाध्याय, रेखा पांडे, सरिता आदि उपस्थित रहीं।

Ramesh Pandey

Ramesh Pandey

रमेश पांडेय (Ramesh Pandey) एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया और क्षेत्रीय समाचार रिपोर्टिंग में 20 वर्षों का अनुभव है।