रायपुर, 10 अगस्त 2025। खबर के साथ जो तस्वीर दिख रही है, वह विजय सोना की है। विजय सोना छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के कुशालपुर, वृंदावन नगर, उत्कल बस्ती के मूल निवासी है। इनका मोबाइल नं- 980060-48600 है। विजय सोना गरीब परिवार से आते हैं। वह चाहते हैं कि उन्हें भी प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ मिले। पर अधिकारियों द्वारा उन्हें इस लाभ से वंचित कर दिया गया है।
उनके ही आसपास के कई ऐसे लोग हैं जो शासकीय सेवा में भी है फिर भी उन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिया गया है। विजय सोना ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पत्र लिखा है और पूछा है कि उन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ क्यों नहीं दिया गया।
विजय सोना के सवाल
- जोन क्रमांक 05 के अंतर्गत वामनराव लाखे वार्ड क्र. 66 के कुशालपुर रुचि शर्मा को पीएम आवास योजना का लाभ दिया गया है।
- रुचि शर्मा शासकीय कर्मचारी हैं, उन्होंने अपने मकान के ऊपर मोबाइल टावर भी लगा रखा है।
- मेरे घर के सामने वाला मकान मेरे घर से छोटा है, उन्हें आवास योजना का लाभ दिया गया।
- मेरा मकान क्षेत्रफल में कम लिखा हुआ है कहकर आर्किटेक्ट और निगम के अधिकारी ने मुझे आवास योजना से वंचित कर दिया।
- मेहतरु लाल कन्नौजे, पूरन लाल साहू और खोरबाहरा राम यादव के 4-4 पुत्रों को आवास योजना का लाभ दिया गया तो मुझे लाभ क्यों नहीं मिल सकता।
- तालाब, डबरी के किनारे मकान नहीं बन सकता तो फिर कैसे छुईय्या तालाब और डबरीपारा में मकान बन गया हैं।
- किसी ट्रस्ट की जमीन में पीएम आवास नही बन सकता तो फिर कैसे जगन्नाथ मंदिर ट्रस्ट की जमीन में प्रधानमंत्री आवास योजना का मकान बन गया।
- निगम आयुक्त, जिला कलेक्टर, सांसद, विभागीय सचिव, विभागीय मंत्री राज्य शासन के सुशासन शिविर में भी आवेदन दिया गया लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।













