रायपुर, 6 फरवरी 2026। धर्म सेना की छत्तीसगढ़ इकाई के अध्यक्ष विवेक देवांगन नई दिल्ली में मानद डॉक्टरेट की उपाधि प्रदान की गयी। उन्हें यह उपाधि समाज सेवा, जनकल्याण और सामाजिक सरोकारों में निरंतर योगदान के लिए दी गई। पंडित दीनदयाल उपाध्याय हिन्दी विद्यापीठ ने मानद डॉक्टरेट की उपाधि प्रदान की।
कार्यक्रम में मुख्य विशिष्ट अतिथि छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रबल प्रताप जूदेव रहे। इस मौके पर घर-वापसी अभियान की प्रदेश संयोजिका श्रीमति अंजू गवेल भी उपस्थिति रहीं।

















