• Home
  • छत्तीसगढ़
  • महिला चेंबर 2 अगस्त को आयोजित करेगा ‘सपने हमारे’ कार्यक्रम
महिला चेंबर 2 अगस्त को आयोजित करेगा ‘सपने हमारे’ कार्यक्रम

महिला चेंबर 2 अगस्त को आयोजित करेगा ‘सपने हमारे’ कार्यक्रम

रायपुर, 1 अगस्त 2025। छत्तीसगढ़ चेंबर आफ कामर्स एंड इंडस्ट्रीज की महिला चेंबर द्वारा 2 अगस्त 2025 को महिला उद्यमियों के लिए ‘सपने हमारे’ कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इसकी जानकारी शुक्रवार महिला चेंबर की अध्यक्ष डॉ. इला गुप्ता ने मीडिया को दी। उन्होंने प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि 2 अगस्त को छत्तीसगढ़ चेम्बर आफ कामर्स एंड इंडस्ट्रीज महिला चेम्बर का एक बड़ा कार्यक्रम होने जा रहा है।

इस मौके पर महिला चेम्बर के संस्थापक श्रीचंद सुंदरानी, महामंत्री मनीषा तारवानी, कोषाध्यक्ष नम्रता अग्रवाल, अंजली देशपांडे, सुनीता पाठक, चेम्बर वाइस चेयरमेन चेतन तारवानी, कार्यकारी अध्यक्ष राजेश वासवानी, सलाहकार किशोर आहूजा, ट्रांसपोर्ट चेम्बर अध्यक्ष हरचरण सिंह साहनी आदि उपस्थित रहे।