• Home
  • छत्तीसगढ़
  • योगेश रायपुर आयरन एसोसिएशन और नरेश लोहा बाजार के अध्यक्ष बने
योगेश रायपुर आयरन एसोसिएशन और नरेश लोहा बाजार के अध्यक्ष बने

योगेश रायपुर आयरन एसोसिएशन और नरेश लोहा बाजार के अध्यक्ष बने

रायपुर, 31 अगस्त 2025। रायपुर आयरन एंड स्टील ट्रेडर्स एसोसिएशन की महत्वपूर्ण बैठक में योगेश बेरीवाल को नया अध्यक्ष चुना गया। उधर लोहा बाजार के अध्यक्ष पद के लिए नरेश केडिया का सर्वसम्मति से चयन किया गया। बैठक में एसोसिएशन के सभी पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में सदस्यगण उपस्थित रहे।

योगेश बेरीवाल को वर्ष 2025-27 के लिए निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया। उपस्थित सभी सदस्यों ने उनके अनुभव, नेतृत्व क्षमता और संगठन के प्रति समर्पण को देखते हुए इस जिम्मेदारी के लिए उन पर भरोसा जताया।

लोहा बाजार के अध्यक्ष पद के लिए नरेश केडिया का सर्वसम्मति से चयन किया गया। सदस्यों ने विश्वास व्यक्त किया कि उनके मार्गदर्शन में व्यापारियों की समस्याओं का प्रभावी समाधान होगा तथा संगठन को और अधिक सशक्त दिशा मिलेगी।

बैठक उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुई। सभी सदस्यों ने नव-नियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में एसोसिएशन न केवल व्यापारिक गतिविधियों में नई ऊंचाइयों को छुएगा। साथ ही समाज एवं उद्योग जगत में भी नई पहचान स्थापित करेगा।