पीएम मोदी ने जया किशोरी समेत 23 प्रतिभाओं को दिए नेशनल क्रिएटर्स पुरस्कार

08-March-2024

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को प्रौद्योगिकी के अलग-अलग माध्यमों से विभिन्न प्रकार की सामग्री सृजन करने वाली प्रतिभाओं के लिए नेशनल क्रिएटर्स पुरस्कार की परंपरा शुरू की। नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में उन्होंने मैथिली ठाकुर, जया किशोरी समेत 23 प्रतिभाओं को  प्रथम नेशनल क्रिएटर्स पुरस्कार प्रदान किया।


प्रधानमंत्री मोदी ने कंटेंट क्रिएटर्स से क्रिएट आन इंडिया मूवमेंट शुरू करने और भारत की संस्कृति, विरासत और परंपराओं पर दुनिया के साथ कहानियों को साझा करने का आग्रह किया। इस कार्यक्रम को आयोजित करने का उद्देश्य पर्यावरणीय स्थिरता, शिक्षा, गेमिंग सहित विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्टता और प्रभाव को पहचानना है।


इस पुरस्कार के लिए 1.5 लाख से अधिक नामांकन और लगभग 10 लाख वोट पड़े, 20 विभिन्न श्रेणियों में 1.5 लाख से अधिक नामांकन प्राप्त हुए। इसके बाद, वोटिंग राउंड में विभिन्न पुरस्कार श्रेणियों में डिजिटल रचनाकारों के लिए लगभग 10 लाख वोट डाले गए। इसके बाद, तीन अंतरराष्ट्रीय रचनाकारों सहित 20 श्रेणियों के 23 विजेताओं का चयन किया गया। 


किसे मिला पुरस्कार


  • कीर्तिका गोविंदा सामी, सर्वश्रेष्ठ कहानीकार पुरस्कार
  • रणवीर अल्लाहबडिया, डिसरप्टर आॅफ द ईयर पुरस्कार
  • पंक्ति पांडे, फेवरेट ग्रीन चैंपियन पुरस्कार 
  • अंकित बैयानपुरिया, सर्वश्रेष्ठ स्वास्थ्य और फिटनेस निर्माता पुरस्कार 
  • जया किशोरी, सामाजिक परिवर्तन के लिए सर्वश्रेष्ठ निर्माता पुरस्कार 
  • मैथिली ठाकुर, सांस्कृतिक राजदूत पुरस्कार
  • ड्रू हिक्स, सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय निर्माता पुरस्कार
  • श्रद्धा, मोस्ट क्रिएटिव क्रिएटर पुरस्कार महिला श्रेणी 
  • आरजे रौनक, मोस्ट क्रिएटिव क्रिएटर पुरस्कार पुरुष श्रेणी 
  • अमन गुप्ता,सेलेब्रिटी क्रिएटर आॅफ द ईयर पुरस्कार 
  • पीयूष पुरोहित, बेस्ट नैनो क्रिएटर पुरस्कार
  • अरिदमन, बेस्ट माइक्रो क्रिएटर पुरस्कार
  • निश्चय, गेमिंग कैटेगरी में बेस्ट क्रिएटर पुरस्कार
  • नमन देशमुख, शिक्षा कैटेगरी में सर्वश्रेष्ठ रचनाकार पुरस्कार
  • कामिया जानी, फेवरेट ट्रैवल क्रिएटर पुरस्कार
  • जाह्नवी सिंह, आइकन श्रेणी में हेरिटेज फैशन पुरस्कार
  • मल्हार कलांबे, स्वच्छता एंबेसडर अवॉर्ड 
  • गौरव चौधरी, बेस्ट क्रिएटर इन टेक कैटगरी


3 इंटरनेशनल क्रिएटर्स को अवॉर्ड

इस साल तीन इंटरनेशनल क्रिएटर्स को भी "नेशनल क्रिएटर्स अवॉर्ड" से सम्मानित किया गया है। इसमें किली पॉल, ड्रू हिक्स और कैसेंड्रा मे स्पिटमैन का नाम शामिल है। 


Related News
thumb

1979 में ही ईरान और इजराइल में हो गई थी खटास

1979 में ईरान की इस्लामी क्रांति ने दोनों देशों के बीच संबंधों में खटास पैदा कर दी। शिया धर्मगुरु अयातुल्ला रूहुल्लाह खामेनेई ने ईरान में शाह मोहम्...


thumb

अरबपतियों की संख्या के लिहाज से मुंबई का दुनिया में तीसरा स्थान

दुनिया के अमीरों की सूची में मुंबई को बेहद खास उपलब्धि हासिल हुई है। देश के प्रमुख औद्योगिक शहर ने पिछले एक साल में नए 26 अरबपति दिए। हुरुन रिसर्च ...


thumb

गेट-2024 में प्रतीक अग्रवाल को मिली आल इण्डिया 15वीं रैंक

सिटी मोन्टेसरी स्कूल, महानगर कैम्पस के मेधावी छात्र प्रतीक अग्रवाल ने देश के अत्यन्त प्रतिष्ठित ग्रेजुएट एप्टीट्यूट टेस्ट इन इंजीनियरिंग (गेट-2024)...


thumb

उमा धोटे ने बनाया सबसे छोटी रंगोली बनाने का वर्ल्ड रिकार्ड

छत्तीसगढ़ की शिक्षिका श्रीमती उमा धोटे ने दुनिया में सबसे छोटे साइज की रंगोली बनाकर वर्ल्ड रिकार्ड का खिताब हासिल किया है। उन्होंने यह खिताब यूएसए, ...


thumb

छत्तीसगढ़ के आदित्य राजे सिंह बने दुनिया के सबसे कम उम्र के पीएचडी ...

रायपुर के 10 वर्षीय आदित्य राजे सिंह दुनिया के सबसे कम उम्र के पीएचडी धारक बन गए हैं। उन्हें यह डिग्री उनके कार्य प्रोफ़ाइल के आधार पर पर्यावरण और...