गेट-2024 में प्रतीक अग्रवाल को मिली आल इण्डिया 15वीं रैंक

19-March-2024

लखनऊ।  सिटी मोन्टेसरी स्कूल, महानगर कैम्पस के मेधावी छात्र प्रतीक अग्रवाल ने देश के अत्यन्त प्रतिष्ठित ग्रेजुएट एप्टीट्यूट टेस्ट इन इंजीनियरिंग (गेट-2024) में अखिल भारतीय 15वीं रैंक अर्जित कर लखनऊ का गौरव बढ़ाया है। इस प्रतिष्ठित परीक्षा का आयोजन इण्डियन इन्स्टीट्यूट आफ टेक्नोलॉजी के तत्वावधान में हुआ। इस प्रतिष्ठित परीक्षा में उच्च सफलता के उपरान्त प्रतीक अब इंजीनियरिंग कालेजों में पोस्ट ग्रेजुएट की शिक्षा प्राप्त कर विज्ञान शोघ एवं अनुसंधान के क्षेत्र में अपने सपनों को साकार कर पायेगा। सी.एम.एस. प्रबन्धक प्रो. गीता गांधी किंगडन ने सी.एम.एस. के इस मेधावी छात्र को हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए उसके उज्जवल भविष्य की कामना की है। प्रतीक ने इस सफलता का सम्पूर्ण श्रेय अपने माता-पिता के अलावा सी.एम.एस. के अपने शिक्षकों व विद्यालय के शान्तिपूर्ण शैक्षिक वातावरण को दिया है।


प्रतीक ने आई.सी.एस.ई. (कक्षा-10) की बोर्ड परीक्षा सी.एम.एस. इन्दिरा नगर कैम्पस से 94.8 प्रतिशत अंको से उत्तीर्ण की जबकि आई.एस.सी. (कक्षा-12) की बोर्ड परीक्षा सी.एम.एस. महानगर कैम्पस  से 95.75 प्रतिशत अंको से उत्तीर्ण की। इसके उपरान्त आई.आई.टी.-बी.एच.यू. से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में बी.टेक की डिग्री प्राप्त की। एक अनौपचारिक वार्ता में अपनी सफलता के बारे में बताते हुए प्रतीक ने कहा कि मैं बहुत भाग्यशाली हूं कि मुझे सीएमएस जैसे संस्थान में पढ़ाई का अवसर मिला। गणित हमेशा ही मेरा प्रिय विषय रहा है और सीएमएस में मेरे शिक्षकों ने मेरी रुचि को पहचानकर उसी के अनुसार आगे बढ़ने को सदैव प्रेरित व प्रोत्साहित किया। 

Related News
thumb

1979 में ही ईरान और इजराइल में हो गई थी खटास

1979 में ईरान की इस्लामी क्रांति ने दोनों देशों के बीच संबंधों में खटास पैदा कर दी। शिया धर्मगुरु अयातुल्ला रूहुल्लाह खामेनेई ने ईरान में शाह मोहम्...


thumb

अरबपतियों की संख्या के लिहाज से मुंबई का दुनिया में तीसरा स्थान

दुनिया के अमीरों की सूची में मुंबई को बेहद खास उपलब्धि हासिल हुई है। देश के प्रमुख औद्योगिक शहर ने पिछले एक साल में नए 26 अरबपति दिए। हुरुन रिसर्च ...


thumb

पीएम मोदी ने जया किशोरी समेत 23 प्रतिभाओं को दिए नेशनल क्रिएटर्स पु...

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को प्रौद्योगिकी के अलग-अलग माध्यमों से विभिन्न प्रकार की सामग्री सृजन करने वाली प्रतिभाओं के लिए नेशनल क्रिए...


thumb

उमा धोटे ने बनाया सबसे छोटी रंगोली बनाने का वर्ल्ड रिकार्ड

छत्तीसगढ़ की शिक्षिका श्रीमती उमा धोटे ने दुनिया में सबसे छोटे साइज की रंगोली बनाकर वर्ल्ड रिकार्ड का खिताब हासिल किया है। उन्होंने यह खिताब यूएसए, ...


thumb

छत्तीसगढ़ के आदित्य राजे सिंह बने दुनिया के सबसे कम उम्र के पीएचडी ...

रायपुर के 10 वर्षीय आदित्य राजे सिंह दुनिया के सबसे कम उम्र के पीएचडी धारक बन गए हैं। उन्हें यह डिग्री उनके कार्य प्रोफ़ाइल के आधार पर पर्यावरण और...