यूपी

सनराइज पब्लिक स्कूल सुल्तानपुर में हर्षोल्लास से मना 77वां गणतंत्र दिवस

Ramesh Pandey
By Ramesh Pandey On जनवरी 27, 2026
1 min read • 1.2k views
सनराइज पब्लिक स्कूल सुल्तानपुर में हर्षोल्लास से मना 77वां गणतंत्र दिवस

गौरा (प्रतापगढ़), 27 जनवरी 2026। सनराइज पब्लिक स्कूल, सुल्तानपुर में 77वां गणतंत्र दिवस बड़े ही हर्षोल्लास, गरिमा और देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। विद्यालय परिसर को राष्ट्रीय ध्वज, तिरंगे रंगों और प्रेरणादायक संदेशों से सजाया गया, जिससे पूरे परिसर में उत्सव का माहौल बना रहा।

कार्यक्रम की शुरुआत ध्वजारोहण के साथ हुई। इसके उपरांत राष्ट्रगान गाया गया, जिसमें विद्यालय के छात्र-छात्राओं, शिक्षक-शिक्षिकाओं और स्टाफ ने पूरे सम्मान और अनुशासन के साथ सहभागिता की। ध्वजारोहण के समय वातावरण भारत माता की जय के नारों से गूंज उठा।

गणतंत्र दिवस समारोह में बच्चों द्वारा प्रस्तुत किए गए देशभक्ति कार्यक्रम आकर्षण का केंद्र रहे। नन्हे-मुन्ने विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीत, समूह नृत्य, कविताएं और लघु नाटिका के माध्यम से स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान और संविधान के महत्व को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया। विद्यार्थियों की रंगारंग प्रस्तुतियों ने उपस्थित अभिभावकों और अतिथियों को मंत्रमुग्ध कर दिया और खूब तालियां बटोरीं।

इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक मो. निसार ने सभी को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह दिन हमें हमारे संविधान, लोकतंत्र और राष्ट्रीय एकता की याद दिलाता है। उन्होंने विद्यार्थियों से अनुशासन, मेहनत और देशसेवा की भावना को अपने जीवन में अपनाने का आह्वान किया। वहीं विद्यालय की प्रिंसिपल साइश्ता नाज ने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षा के साथ-साथ बच्चों में नैतिक मूल्यों और देशप्रेम का विकास करना ही विद्यालय का मुख्य उद्देश्य है।

कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों ने भी संविधान में निहित अधिकारों और कर्तव्यों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि आज के विद्यार्थी ही कल का भविष्य हैं और उनमें राष्ट्र निर्माण की जिम्मेदारी निहित है। समारोह के अंत में विद्यालय परिवार की ओर से सभी अतिथियों, अभिभावकों और विद्यार्थियों का आभार व्यक्त किया गया।

Ramesh Pandey

Ramesh Pandey

रमेश पांडेय (Ramesh Pandey) एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया और क्षेत्रीय समाचार रिपोर्टिंग में 20 वर्षों का अनुभव है।