• Home
  • यूपी
  • प्रो. जय प्रकाश सैनी लखनऊ विवि के नये कुलपति बने
asr24news

प्रो. जय प्रकाश सैनी लखनऊ विवि के नये कुलपति बने

लखनऊ, 3 जनवरी 2026। प्रो. जय प्रकाश सैनी को लखनऊ विवि का नया कुलपति नियुक्त किया गया है। प्रो. जय प्रकाश सैनी मौजूदा समय में गोरखपुर की मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के कुलपति थे। राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने उनकी नियुक्ति का आदेश जारी कर दिया है।

उनकी नियुक्ति कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से तीन वर्ष की अवधि के लिए की गई है। प्रो. जय प्रकाश सैनी झांसी जिले के रहने वाले हैं। वो साल 2023 में गोरखपुर के मदन मोहल मालवीय विवि के कुलपति बने थे।

प्रो. सैनी मदन मोहन मालवीय विवि के आखिरी प्रिंसिपल भी रह चुके हैं। इनके कार्यकाल के दौरान ही तत्कालीन इंजीनियरिंग कॉलेज को प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय का दर्जा मिला था। एमएमएमयूटी के कुलपति बनने से पहले प्रो. जेपी सैनी नई दिल्ली की नेताजी सुभाष यूनिवर्सिटी आॅफ टेक्नोलॉजी के कुलपति भी रह चुके हैं।