यूपी

सड़क दुर्घटना की शिकार हुईं एएनएम रीता देवी

Ramesh Pandey
By Ramesh Pandey On जनवरी 5, 2026
1 min read • 1.2k views
asr24news

गौरा (प्रतापगढ़), 5 जनवरी 2026। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र गौरा के उपकेन्द्र सुल्तानपुर में कार्यरत एएनएम रीता देवी 5 जनवरी की सुबह सड़क हादसे का शिकार हो गयीं। बताया गया कि 5 जनवरी को वैक्सीनेशन डे पर सभी एएनएम को टीकाकरण के लिए फील्ड में जाने का निर्देश था। निर्देश के अनुपालन में एएनएम रीता देवी प्रतापगढ़ मुख्यालय स्थित अपने आवास से सीएचसी गौरा वैक्सीनेशन बाक्स लेने अपनी स्कूटी से जा रही थीं।

रास्ते में पृथ्वीगंज के निकट उनकी स्कूटी में तेज गति से आ रहे वाहन ने टक्कर मार दिया। इस घटन में उनके पैर में चोट आयी है। घटन की जानकारी होने पर पहुंचे आसपास के लोगों ने उन्हें स्थानीय चिकित्सालय पहुंचाया।

Ramesh Pandey

Ramesh Pandey

रमेश पांडेय (Ramesh Pandey) एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया और क्षेत्रीय समाचार रिपोर्टिंग में 20 वर्षों का अनुभव है।