यूपी

प्रतापगढ़ के 4 आयुष्मान मंदिरों को मिला नेशनल क्वालिटी सर्टिफिकेट

Ramesh Pandey
By Ramesh Pandey On जनवरी 7, 2026
1 min read • 1.2k views
asr24news

प्रतापगढ़, 7 जनवरी 2026। यूपी में प्रतापगढ़ जिले के चार आयुष्मान आरोग्य मंदिरों को नेशनल क्वालिटी सर्टिफिकेट मिला है। यह जानकारी मुख्य चिकित्साधिकारी डा एएन प्रसाद ने दी। उन्होंने बताया कि एनएचएसआरसी भारत सरकार द्वारा क्वालिटी एश्योरेंस कार्यक्रम के अन्तर्गत चिकित्सा इकाइयों आयुष्मान आरोग्य मंदिरों को विभिन्न पैरामीटर परखने के उपरान्त नेशनल क्वालिटी एश्योरेंस सर्टिफिकेट प्रदान किया जाता है।

जिले के चार उपकेंद्र स्तरीय आयुष्मान आरोग्य मंदिर कुंडा के सहाबपुर, कालाकांकर के लवाना, सांगीपुर के दर्रा तथा सुखपाल नगर के राजगढ़ को एनक्यूएएस यानि नेशनल क्वालिटी एश्योरेंस सर्टिफिकेट प्राप्त हुआ है। आयुष्मान आरोग्य मंदिर दर्रा में सीएचओ दीक्षा सिंह, एएनएम सपना भारती, सहाबपुर में सीएचओ सरिता त्रिपाठी, एएनएम प्रीति गुप्ता, राजगढ़ में सीएचओ प्रिया सिंह, एएनएम प्रतिमा गुप्ता तथा लवाना में सीएचओ दिव्या नायर, एएनएम कल्पना मिश्रा तैनात हैं।

इनके द्वारा अपने-अपने आयुष्मान अरोग्य मंदिर के डॉक्यूमेंट सक्षम पोर्टल पर अपलोड किए गए जिसके आधार पर एनएचएसआरसी की टीम ने असेस्मेन्ट करके एनक्यूएएस यानि नेशनल क्वालिटी एश्योरेंस सर्टिफिकेट के लिए उत्तीर्ण किया।

इस कार्य में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुंडा के अधीक्षक डा राजीव कुमार त्रिपाठी, कालाकांकर के अधीक्षक डा राजीव द्विवेदी, सांगीपुर के अधीक्षक डा आनंद तिवारी तथा सुखपाल नगर के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर दिनेश सरोज तथा सम्बंधित ब्लाक के बीपीएम एवं बीसीपीएम का सहयोग प्राप्त हुआ।

जनपद स्तर से मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा एएन प्रसाद के मार्गदर्शन में प्रभारी क्वालिटी कन्सल्टेंट डा हरीश, डीपीएम डा आरबी यादव तथा डीसीपीएम मो. नाजिम द्वारा समय-समय पर इन आयुष्मान आरोग्य मंदिरों के सीएचओ और एएनएम को गाइड किया गया।

जिला कार्यक्रम प्रबंधक द्वारा बताया गया कि इन आयुष्मान आरोग्य मंदिरों को रूपये 126000 का वार्षिक इन्सेन्टिव 3 वर्षों तक प्राप्त होगा। इसमेें 75 प्रतिशत केंद्र के मेन्टेनेन्स /गैप एनालिसिस तथा 25 प्रतिशत धनराशि स्टाफ के लिए प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि अब तक कुल 30 आयुष्मान आरोग्य मंदिरों को एनक्यूएएस का प्रमाण पत्र भारत सरकार से प्राप्त हो चुका है। इसके साथ सम्बंधित सभी को बधाई एवं शुभकामना भी दिया है।

Ramesh Pandey

Ramesh Pandey

रमेश पांडेय (Ramesh Pandey) एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया और क्षेत्रीय समाचार रिपोर्टिंग में 20 वर्षों का अनुभव है।