यूपी

प्रतापगढ़ में मजाक बना मातृत्व सुरक्षा अभियान, 5 माह से मुफ्त अल्ट्रासाउंड बंद

Ramesh Pandey
By Ramesh Pandey On जनवरी 7, 2026
1 min read • 1.2k views
asr24news

प्रतापगढ़, 7 जनवरी 2026। प्रतापगढ़ में शासन की महत्वाकांक्षी योजना मातृत्व सुरक्षा अभियान मजाक बनकर रह गया है। पिछले पांच माह से पीएचसी और सीएचसी पर गर्भवती महिलाओं को मिलने वाली मुफ्त अल्ट्रासाउंड जांच की सुविधा बंद पड़ी है। इसकी वजह कुछ और नहीं बल्कि अनुबंधित अल्ट्रासाउंट केन्द्रों को पैसे का भुगतान न हो पाना है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा एएन प्रसाद का कहना है कि पोर्टल में तकनीकी खराबी के कारण पैसे का भुगतान नहीं हो पाया है। जल्द ही समस्या को दूर कर लिया जाएगा।

बता दें प्रतापगढ़ जिले में 31 सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र और पांच ब्लाक स्तरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र हैं। यहां प्रत्येक माह की 1, 9, 16 और 24 तारीख को मातृत्व सुरक्षा अभियान के अंतर्गत गर्भवती महिलाओं को मुफ्त अल्ट्रासाउंड जांच कराये जाने का प्राविधान है। इसके लिए जिले भर में 16 अल्ट्रासाउंड केन्द्रों को अनुबंधित किया गया है।

इन अनुबंधित अल्ट्रासाउंड केन्द्रों पर प्रतिमाह करीब 3000 से अधिक गर्भवती महिलाओं की मुफ्त जांच होती है किन्तु पिछले 5 माह से यह सुविधा बंद पड़ी है। दबी जुबान से लोगों का कहना है कि प्राइवेट अल्ट्रासाउंड केन्द्रों को लाभ पहुंचाने के लिए अनुबंधित अल्ट्रासाउंड केन्द्रों का भुगतान रोककर रखा गया है।

Ramesh Pandey

Ramesh Pandey

रमेश पांडेय (Ramesh Pandey) एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया और क्षेत्रीय समाचार रिपोर्टिंग में 20 वर्षों का अनुभव है।