• Home
  • यूपी
  • डॉ वेदपति मिश्रा बने यूपी पर्यटन के महानिदेशक
asr24news

डॉ वेदपति मिश्रा बने यूपी पर्यटन के महानिदेशक

लखनऊ, 9 जनवरी 2026। उत्तर प्रदेश शासन ने चार आईएएस अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है। डॉ वेदपति मिश्रा को यूपी पर्यटन का महानिदेशक बनाया गया है। इससे पहले वे राज्य सूचना आयोग में सचिव पद पर कार्यरत रहे। यूपी पर्यटन के महानिदेशक रहे राजेश कुमार-2 को उत्तर प्रदेश राज्य मानवाधिकार आयोग का सचिव बनाया गया है। प्रतीक्षारत आईएएस कुमार प्रशांत को राज्य सूचना आयोग के सचिव पद की जिम्मेदारी दी गयी है।

प्रांजल यादव को सूक्ष्म, लघु, मध्यम उद्यम एवं निर्यात प्रोत्साहन के सचिव पद की जिम्मेदारी दी गयी है। प्रांजल को हथकरघा एवं वस्त्रोद्योग, खादी एवं ग्रामोद्योग तथा अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास के सचिव पद से अवमुक्त कर दिया गया है। इससे पहले प्रांजल यादव के पास ही इन विभागों के सचिव पद का अतिरिक्त प्रभार था।