• Home
  • यूपी
  • रोजगार के लिए मध्य प्रदेश गया प्रतापगढ़ का दलित युवक लापता
asr24news

रोजगार के लिए मध्य प्रदेश गया प्रतापगढ़ का दलित युवक लापता

प्रतापगढ़, 9 जनवरी 2026। उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले का 18 वर्षीय दलित युवक ललित रोजगार की तलाश में मध्य प्रदेश गया था। 4 दिसंबर 2026 से वह लापता है। परिवार के लोग परेशान हैं और उसकी तलाश कर रहे हैं। जानकारी के मुताबिक दलित युवक ललित दिलीपपुर थाना क्षेत्र के नजियापुर का रहने वाला है। उसके पिता बंसीलाल ने बताया कि उनका बेटा ललित गांव के ही गयास के साथ मध्य प्रदेश रोजगार की तलाश में गया था। वह 4 दिसंबर 2026 से लापता है। गयास से ललित के बारे में पूछने पर वह कुछ बताने को तैयार नहीं हैं। परिजनों का आरोप है कि गयास उन्हें धमकी भी दे रहे हैं। परिवार के लोगों को शक है कि ललित को लापता करने में गयास का हाथ हो सकता है।

मेहनत मजदूरी करके बंसीलाल परिवार की आजीविका चलाता है। उसका बड़ा बेटा ललित इन दोनों रोजगार की तलाश कर रहा था। इसी बीच नजियापुर पठनौटी निवासी गयास उसे मिले। गयास ने ललित से कहा कि मध्य प्रदेश में मेरे दोस्त सलीम का होटल है। चलो मैं वहां काम दिलाता हूं। ललित गयास के साथ चला गया। कुछ दिनों तक सब कुछ सामान्य रहा। 4 दिसंबर को गयास ने बंसीलाल को फोन पर बताया कि ललित होटल से गायब हो गया है।

यह बात सुनकर बंसीलाल का परिवार परेशान हो उठा। बंसीलाल ने गयास से ललित का पता लगाने की बात कही तो वह गुस्से में आ गये। बंसीलाल थाना दिलीपपुर व पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर अपने बच्चे के सलामती का मांग की है।