• Home
  • यूपी
  • उपस्वास्थ्य केन्द्र सुल्तानपुर पहुंचे डीएमसी, टीकाकरण का किया निरीक्षण
asr24news

उपस्वास्थ्य केन्द्र सुल्तानपुर पहुंचे डीएमसी, टीकाकरण का किया निरीक्षण

गौरा (प्रतापगढ़), 10 जनवरी 2026। प्रतापगढ़ जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र गौरा के अंतर्गत उप स्वास्थ्य केन्द्र सुल्तानपुर का डीएमसी वकील अहमद ने औचक निरीक्षण किया। उनके साथ स्वास्थ्य पर्यवेक्षक अंकित सिंह भी मौजूद रहे। इस दौरान उपकेन्द्र सुल्तानपुर में नियमित टीकाकरण का शिविर संचालित था।

एएनएम रीता देवी सीएचओ अश्वी अस्थाना के मार्गदर्शन में बच्चों और गर्भवती महिलाओं को टीका लगा रही थीं। आंगनबाडी कार्यकर्ता साधना चौरसिया और आशा रेनू देवी टीकाकरण में सहयोग प्रदान कर रही थीं। टीकाकरण शिविर में शून्य से 7 वर्ष तक के बच्चों और गर्भवती महिलाओं को स्वास्थ्य संबंधी अलग-अलग टीके लगाये गये।

डीएमसी वकील अहमद को निरीक्षण में सबकुछ ठीक मिला। उन्होंने अभिलेखों को देखा और नागरिकों से भी संवाद करके टीकाकरण के प्रति उन्हें प्रेरित किया। शिविर में दो दर्जन से अधिक बच्चों और गर्भवती महिलाओं को टीका लगाया गया। सीएचओ अश्वी अस्थाना ने निरीक्षण करने पहुंचे डीएमसी को विस्तार से पूरी जानकारी प्रदान की। एएनएम रीता देवी ने वैक्सीनेशन के बारे में अवगत कराया।