• Home
  • यूपी
  • मां चण्डिका देवी धाम पहुंचे डीएम, पहले की पूजा फिर गरीबों को बांटे कंबल
DM Pratapgarh

मां चण्डिका देवी धाम पहुंचे डीएम, पहले की पूजा फिर गरीबों को बांटे कंबल

प्रतापगढ़, 10 जनवरी 2026। उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में डीएम शिव सहाय अवस्थी शनिवार को मां चण्डिका देवी धाम पहुंचे। यहां उन्होंने विधि-विधान से पूजा अर्चना की। पूजा के उपरांत उन्होंने मंदिर परिसर का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। डीएम ने परिसर में साफ-सफाई, श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा व्यवस्था एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं को और अधिक सुदृढ़ करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।

डीएम ने कहा कि मां चण्डिका देवी धाम जनपद की आस्था का प्रमुख केंद्र है। यहां आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए। उन्होंने मंदिर परिसर को स्वच्छ, सुव्यवस्थित एवं सुरक्षित बनाए रखने पर विशेष जोर दिया।

कड़ाके की ठंड को देखते हुए डीएम ने धाम में पहुंचे गरीब, असहाय एवं जरूरतमंद लोगों को कंबलों का वितरण किया। कंबल पाकर गरीब एवं असहाय लोग काफी खुश नजर आए। लाभार्थियों ने जिला प्रशासन के इस प्रयास की सराहना की।

डीएम ने धाम परिसर में मौजूद बंदरों को चना, लाई एवं मूंगफली खिलाकर जीवों के प्रति करुणा का भी संदेश दिया। इस मौके पर उपजिलाधिकारी सदर नैन्सी सिंह सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।