नई दिल्ली, 12 जनवरी 2026। क्रिकेट स्टार विराट कोहली ने इंटरनेशनल लेवल पर बड़ा मुकाम हासिल किया है। वह अब सचिन तेंदुलकर और कुमार संगकारा के बाद 28,000 इंटरनेशनल रन पूरे करने वाले तीसरे बल्लेबाज बन गए हैं।
रविवार 11 जनवरी को भारतीय क्रिकेट टीम ने न्यूजीलैंड के साथ हुए सत्र के पहले एकदिवसीय मैच में चार विकेट से जीत हासिल की। इसमें सबसे बड़ा योगदान विराट कोहली का रहा। विराट कोहली ने इस मैच में सर्वाधिक 118 रन बनाये। कप्तान शुभमन गिल ने 56 और श्रेयस अय्यर ने 49 रनों की शानदार पारी निभाई।
इसी के साथ भारत ने तीन मैचों की सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली है। 301 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारत के लिए रोहित शर्मा और शुभमन गिल की सलामी जोड़ी ने 39 रन जोड़े। नौवें ओवर में काइल जैमीसन ने रोहित शर्मा को आउट कर न्यूजीलैंड को पहली सफलता दिलाई। रोहित शर्मा ने 29 गेंदों में तीन चौके और दो छक्के उड़ाते हुए 26 रन बनाये।
इसके बाद बल्लेबाजी करने आये विराट कोहली ने शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए 93 रन जोड़े। इस दौरान दोनों बल्लेबाजों ने अपने-अपने अर्धशतक पूरे किये। 27वें ओवर में आदित्य अशोक ने शुभमन गिल को फिलिप्स के हाथों कैच आउट कराकर पवेलियन भेज दिया। शुभमन गिल ने 71 गेंदों में तीन चौके और दो छक्के उड़ाते हुए 56 रनों की पारी खेली।
इसके बाद बल्लेबाजी करने आये श्रेयस अय्यर ने मोर्चा संभाला और उन्होंने विराट कोहली के साथ तीसरे विकेट के लिए 77 रन जोड़े। इसी दौरान शतक के करीब विराट कोहली जेमीसन का शिकार बन गये। विराट कोहली ने 91 गेंदों में आठ चौके और एक छक्का उड़ाते हुए 93 रनों की पारी खेली।
भारतीय टीम के कप्तान शुभमन गिल ने कहा कि विराट कोहली जिस तरह की बल्लेबाजी कर रहे है। उम्मीद है वह आगे भी हमारे लिए रन बनाते रहेंगे। न्यूजीलैंड को चार विकेट से हराने के बाद गिल ने कहा कि टीम के लिए योगदान बेहद सुखद होता है विशेषकर जब आप लक्ष्य का पीछा कर रहे हों। हर स्पोर्ट्समैन के लिए जरूरी है कि वह वर्तमान में रहे और मैं भी यही कोशिश करता हूं। जिस तरह से कोहली बल्लेबाजी कर रहे हैं वह बल्लेबाजी को बेहद आसान बना देते हैं।
हमें उम्मीद है कि वह हमारे लिए ऐसे ही रन बनाते रहेंगे। अर्शदीप ने पिछली सीरीज में अच्छा प्रदर्शन किया था और सिराज पिछली सीरीज में नहीं खेले थे इसलिए रोटेशन को ध्यान में रखते हुए सिराज को अवसर दिया गया। क्योंकि वर्ल्ड कप से पहले अधिक मैच नहीं हैं। वॉशिंगटन को साइड स्ट्रेन है और वह स्कैन के लिए जाएंगे।
















