फिल्म

गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स 2026 के मंच पर छाईं प्रियंका चोपड़ा

Ramesh Pandey
By Ramesh Pandey On जनवरी 12, 2026
1 min read • 1.2k views
गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स 2026 के मंच पर छाईं प्रियंका चोपड़ा

कैलिफोर्निया, 12 जनवरी 2026। भारतीय अ​भिनेत्री प्रियंका चोपड़ा की दुनिया दीवानी है। गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स 2026 के मंच पर पहुंचते ही प्रियंका चोपड़ा छा गयीं। कैलिफोर्निया के बेवर्ली हिल्स स्थित बेवर्ली हिल्टन होटल में 83वें गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स का शानदार आगाज हुआ। इस इवेंट को कॉमेडियन निक्की ग्लासर ने होस्ट किया। रेड कार्पेट पर प्रियंका ने जैसे ही कदम रखा, सबकी निगाहें उन पर टिक गईं। प्रियंका ने अपने लुक से प्रशंसकों को एक बड़ा सरप्राइज दिया।

गोल्डन ग्लोब 2026 के मंच पर जब प्रियंका पुरस्कार देने पहुंचीं तो पूरा हॉल तालियों से गूंज उठा। प्रियंका ने अपनी जड़ों को नहीं भुलाया और मंच पर आते ही हाथ जोड़कर मुस्कुराते हुए ‘नमस्ते’ कहा। उनकी इस सादगी ने भारतीयों का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया। मंच पर दोनों सितारों के बीच कमाल की बॉन्डिंग देखने को मिली। गोल्डन ग्लोब के मंच से प्रियंका के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हैं।

Ramesh Pandey

Ramesh Pandey

रमेश पांडेय (Ramesh Pandey) एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया और क्षेत्रीय समाचार रिपोर्टिंग में 20 वर्षों का अनुभव है।