यूपी

एसएससी जीडी में चयनित होकर निखिल दुबे ने बढ़ाया पट्टी क्षेत्र का मान

Ramesh Pandey
By Ramesh Pandey On जनवरी 19, 2026
1 min read • 1.2k views
एसएससी जीडी में चयनित होकर निखिल दुबे ने बढ़ाया पट्टी क्षेत्र का मान

प्रतापगढ़, 19 जनवरी 2026। प्रतापगढ़ जिले के पट्टी नगर स्थित रामराज इंटरमीडिएट कॉलेज से अध्ययन कर चुके निखिल दुबे के एसएससी जीडी में चयन होने से पूरे क्षेत्र में हर्ष और गर्व का माहौल है।

निखिल दुबे, रघुवंश मणि दुबे के पुत्र हैं। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा पट्टी क्षेत्र में ही पूरी की। उनकी इस उपलब्धि को लेकर परिजनों, रिश्तेदारों और शुभचिंतकों ने उन्हें बधाइयों से सराबोर कर दिया।

निखिल दुबे ने सीमित संसाधनों के बावजूद उन्होंने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित रखा और अपने सपने को साकार किया। उनकी इस उपलब्धि से क्षेत्र के युवाओं में भी नई ऊर्जा और प्रेरणा का संचार हुआ है।

एसएसी जीडी में चयनित निखिल दुबे, क्षेत्र के सम्मानित अध्यापक राजेश दुबे के भतीजे हैं। निखिल ने सफलता का श्रेय उनके माता-पिता, गुरुओं के मार्गदर्शन और ईश्वर के आशीर्वाद को दिया है।

पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह उर्फ मोती सिंह, पट्टी ब्लॉक प्रमुख राकेश कुमार सिंह उर्फ पप्पू सिंह, विनोद पाण्डेय, पूर्व जिला अध्यक्ष ओम प्रकाश त्रिपाठी, पूर्व प्रधानाचार्य राजदेव मिश्र, मृदुल मिश्र, अखिलेश मिश्रा, दुर्गेश मिश्रा, अध्यापक राजेश दुबे, महेंद्र प्रताप दुबे, विनोद मिश्रा, राकेश मिश्रा, के.पी. सिंह, सतीश पाण्डेय, विष्णु धर दुबे, उदय शंकर मिश्र, अजय कुमार जायसवाल, बड़े बाबू उमाकांत तिवारी, सोनू सिंह, मोनू सिंह, सभासद रामचरित्र वर्मा समेत कई लोगों ने निखिल दुबे को शुभकामनाएं दी हैं।

क्षेत्रवासियों ने निखिल दुबे के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उम्मीद जताई कि वे आगे भी क्षेत्र और देश का नाम रोशन करेंगे।

Ramesh Pandey

Ramesh Pandey

रमेश पांडेय (Ramesh Pandey) एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया और क्षेत्रीय समाचार रिपोर्टिंग में 20 वर्षों का अनुभव है।