यूपी

आशा और संगिनी ने गौरा ब्लाक मुख्यालय पर किया प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन

Ramesh Pandey
By Ramesh Pandey On जनवरी 20, 2026
1 min read • 1.2k views
आशा और संगिनी ने गौरा ब्लाक मुख्यालय पर किया प्रदर्शन

गौरा (प्रतापगढ), 20 जनवरी 2026। आशा और संगिनियों ने मंगलवार 20 जनवरी को गौरा ब्लाक मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन की अगुवाई उत्तर प्रदेश आशा वर्कर्स यूनियन की ब्लाक अध्यक्ष सुमन पांडेय ने किया। प्रदर्शन के उपरांत मुख्यमंत्री को संबोधित मांगपत्र सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र गौरा के अधीक्षक डॉ. एके सिंह को सौंपा गया।

आशा और संगिनियों की मांग है कि प्रदेश भर में प्रोत्साहन राशि का 225 करोड़ रुपये लंबित है। शासन द्वारा इसे अविलंब भुगतान किया जाये। अन्य मांगों में मांग की गयी है कि आशा और संगिनी को भी सरकारी कर्मचारी माना जाये। ईपीएपफ और ईएसआई का सदस्य बनाया जाये। सेवानिवृत्ति पर ग्रेच्युटी का भुगतान किया जाये। कार्य अवधि की सीमा तय की जाये। न्यूनतम वेतनमान लागू होने तक आशा को प्रतिमाह 21 हजार और संगिनी का 28 हजार रुपये प्रतिमाह मानदेय दिया जाये। भ्रमण यात्रा भत्ता दिया जाये। उच्च गुणवत्ता वाले 5 जी मोबाइल दिये जायें।

प्रदर्शन करने वालों में प्रमुख रुप से मंजू तिवारी, सुनीता गौतम, बबिता दुबे, पूनम उपाध्याय, पुष्पा देवी, रंजना देवी, कंचन देवी, चंदना पांडेय, सरोज कुमारी, नीलम यादव, सीमा मौर्य, प्रेमा देवी, सुमन श्रीवास्तव, अनीता यादव, सुदामा देवी, रेनू यादव समेत सैकड़ों की संख्या में आशा और संगिनी शामिल रहीं।

Ramesh Pandey

Ramesh Pandey

रमेश पांडेय (Ramesh Pandey) एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया और क्षेत्रीय समाचार रिपोर्टिंग में 20 वर्षों का अनुभव है।