गौरा (प्रतापगढ़), 30 जनवरी 2026। एलबेंडाजोल की खुराक रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में सहायक है। इसके प्रति लोगों को जागरूकता किया जाना जरूरी है। जागरूकता का यह अभियान संगिनी और आशा के सक्रिय सहयोग से ही सफल हो सकेगा।
सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र गौरा के अधीक्षक डॉ अजय कुमार सिंह ने यह बात संगिनी और आशा के बीच कही। वे सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के सभागार में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।
यह प्रशिक्षण कार्यक्रम कृमि मुक्ति अभियान के अंतर्गत संचालित है। बीएमसी नरेन्द्र कुमार मिश्र ने एलबेंडाजोल की खुराक कब और कैसे खिलाएं, इसके बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की।
उन्होंने कहा कि संगिनी और आशा घर-घर जाकर एलबेंडाजोल को लेकर फैली भ्रांतियों को दूर करें। लोगों को इसके सेवन से होने वाले लाभ से अवगत करायें।
















