• Home
  • यूपी
  • मध्य प्रदेश से आकर प्रतापगढ़ में करा रहा था धर्म परिवर्तन, पुलिस ने दबोचा
मध्य प्रदेश से आकर प्रतापगढ़ में करा रहा था धर्म परिवर्तन, पुलिस ने दबोचा

मध्य प्रदेश से आकर प्रतापगढ़ में करा रहा था धर्म परिवर्तन, पुलिस ने दबोचा

प्रतापगढ़, 23 फरवरी 2026। बदरुल जमा मध्य प्रदेश से आकर प्रतापगढ़ में धर्म परिवर्तन करा रहा था। इसकी जानकारी होने पर पुलिस ने केस दर्ज कर बदरुल जमा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मिली जानकारी के मुताबिक 22 फरवरी 2026 को थाना जेठवारा पर प्राप्त सूचना के आधार पर तत्काल स्थानीय पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर जांच की गई।

जांच में पाया गया कि निवासी पथरिया, थाना सागर, जिला सागर (मध्य प्रदेश) को ग्राम कुटिलिया निवासी बदरुल जमा पुत्र रफीउजमा द्वारा अपने पास रखा गया था तथा उसका धर्म परिवर्तन कराए जाने का आरोप है। पीड़ित द्वारा पूछताछ में बताया गया कि वह बचपन से ही अपने परिजनों से अलग रह रहा है तथा लगभग 12 वर्ष से बदरुल जमा के यहां निवासरत है।

लगभग 4 वर्ष पूर्व बदरूल जमा पुत्र रफीउजमा, कल्लू पुत्र मुनीर, नईम पुत्र मुनीर निवासी गढ़ कुटिया सेंडदेई, निजाम पुत्र जैनुद्दीन (वर्तमान मौलाना, दाउदनगर मस्जिद) एवं 5-6 अज्ञात व्यक्तियों द्वारा उसका धर्म परिवर्तन कर उसका नाम शेर खान पुत्र उमर रख दिया गया।

पीड़ित से प्राप्त तहरीर के आधार पर मुअसं 42/2026 धारा 115(2)/352(2)/351/127(2)/319(2)/318(4)/338(3)/336/340 बीएनएस तथा 3/5(1) उत्तर प्रदेश धर्म समपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम के अंतर्गत 4 नामजद एवं 5-6 अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया है।

पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर द्वारा आपराधिक क्रिया कलाप में संलिप्त अपराधियों के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी बृजनन्दन राय और क्षेत्राधिकारी सदर श्रीमती करिश्मा गुप्ता के पर्वेक्षण में थाना प्रभारी जेठवारा विजय कान्त सत्यार्थी के नेतृत्व में उप निरीक्षक वारिज मय हमराह उप निरीक्षक अमलेश शुक्ला, कांस्टेबल सुनील सरोज ने बदरुल पुत्र रफीउजमा उर्फ ननकऊ उम्र करीब 38 वर्ष निवासी ग्राम कुटिलिया को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।