Join US

मानधाता के रामनगर में मोहम्मद सलीम की दिनदहाड़े हत्या

मानधाता (प्रतापगढ़), 2 मार्च 2026। यूपी के प्रतापगढ़ जिले में होली से पहले अपराधिक प्रवृत्ति के लोगों ने माहौल खराब करने की कोशिश की। सोमवार 2 मार्च की दोपहर में सरेआम मोहम्मद सलीम की दौड़ाकर गोली मारकर हत्या कर दी गयी।

घटन मानधाता थाना क्षेत्र के रामनगर की है। अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी शैलेन्द्र लाल ने बताया कि पुलिस को दोपहर सवा तीन बजे रामनगर में सलीम को गोली मारे जाने की जानकारी पुलिस को हुई। जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायल सलीम को लेकर अस्पताल पहुंची।

अस्पताल में चिकित्सक ने सलीम को मृत घोषित कर दिया। अपर पुलिस अधीक्षक शैलेन्द्र लाल ने बताया कि गांव के ही खलील और एखलाख से सलीम की पुरानी अदावत थी। सलीम के परिजनों का कहना है कि खलील और एखलाख ने ही सलीम की हत्या की है। पुलिस ने एक आरोपी को पकड़ लिया है और पूछताछ की जा रही है।

हमलावर पल्सर मोटरसाइकिल से आये थे। सलीम अपने घर से करीब दो सौ मीटर की ही दूरी पर था तभी मौका पाकर हमलावरों ने उसे गोली मार दी और भाग निकले। सलीम मुंबई में गाड़ी चलाने का काम करता था। डेढ़ माह से घर पर ही रह रहा था।