लखनऊ, 19 मार्च 2026। उत्तर प्रदेश विश्वविद्यालय महाविद्यालय शिक्षक महासंघ (फुपुक्टा) के अध्यक्ष डॉ. वीरेन्द्र सिंह चौहान एवं महामंत्री डॉ. प्रदीप कुमार सिंह के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने अनुदानित महाविद्यालयों के शिक्षकों, शिक्षणेत्तर कर्मचारियों एवं स्ववित्त पोषित शिक्षकों को भी कैशलेश चिकित्सा सुविधा प्रदान करने के लिए उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय का आभार व्यक्त किया।
संगठन ने उच्च शिक्षा मंत्री से अनुदानित महाविद्यालयों के शिक्षकों हेतु पूर्व की भांति चिकित्सा अवकाश की सुविधा बहाल करने की मांग की। इसे संज्ञान लेते हुए उच्च शिक्षा मंत्री ने तत्काल उच्च शिक्षा निदेशक से वार्ता कर आख्या भेजने के लिए निर्देशित किया। इसके अलावा स्ववित्त पोषित शिक्षकों की सेवा सुरक्षा और वेतन के सन्दर्भ में भी सकारात्मक वार्ता हुई।
प्रतिनिधि मंडल में डॉ. अमित कुमार राय, डॉ. मुकेश मिश्रा, डॉ. अरूण यादव, डॉ. जय सिंह, डॉ. रमेश यादव, डॉ. श्रवण गुप्ता, अभिषेक सिंह, डॉ. संजय कुमार, डॉ. मनोज, डॉ. प्रवीण सिंह मेजर, डॉ. भूपेश सचान सहित लखनऊ विश्वविद्यालय के शिक्षक शामिल रहे।













