• Home
  • यूपी
  • आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका और मुख्य सेविकाओं स्मार्ट फोन देगी योगी सरकार
स्मार्ट फोन देगी योगी सरकार

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका और मुख्य सेविकाओं स्मार्ट फोन देगी योगी सरकार

लखनऊ, 29 मार्च 2026। उत्तर प्रदेश में आगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिक और मुख्य सेविकाओं के लिए खुशखबरी है। मुख्यमंत्री योग आदित्यनाथ 30 सितंबर 2026 को इन्हें स्मार्ट फोन प्रदान करेंगे। मुख्य कार्यक्रम प्रदेश की राजधानी लखनऊ में होगा। यहां मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रतीक रुप में 10 आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिक और मुख्य सेविका को स्मार्ट फोन प्रदान करेंगे। शेष प्रदेश के सभी जिलों में आयोजित कार्यक्रम में वहां के जनप्रतिनिधिगण वितरण करेंगे।

यह उत्तर प्रदेश सरकार का आंगनबाड़ी सेवाओं को डिजिटल और आधुनिक स्वरूप देने की दिशा में बड़ा कदम है। इस मौके पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं और मुख्य सेविकाओं को ग्रोथ मॉनिटरिंग उपकरण वितरित किया जाएगा।

क्या है ग्रोथ मॉनिटरिंग उपकरण

  • ग्रोथ मॉनिटरिंग डिवाइस में स्टैडियोमीटर, इन्फैंटोमीटर और मदर-चाइल्ड वेटिंग स्केल शामिल हैं।
  • इन उपकरणों के वितरण से बच्चों के स्वास्थ्य और पोषण की निगरानी अधिक सटीक और प्रभावी हो सकेगी।

नवचयनितों को मिलेगा नियुक्ति पत्र

मुख्यमंत्री श्री आदित्यनाथ 30 सितंबर को नवचयनित आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र भी सौंपेंगे। लखनऊ में प्रतीकात्मक रूप से 10 लाभार्थियों को नियुक्ति पत्र दिए जाएंगे। अन्य जिलों में जनप्रतिनिधियों के माध्यम से हजारों चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित होंगे।