प्रतापगढ़ में 22 अप्रैल को आएगी पंचायत मतदाता सूची

प्रतापगढ़, 13 अप्रैल 2026। प्रतापगढ़ में पंचायत चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे लोगों के लिए बड़ी खबर है। 22 अप्रैल 2026 को पंचायत मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन होने जा रह है। यानि इसी मतदाता सूची के आधार पर पंचायत चुनाव संपन्न होगा।

जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत एवं नगरीय निकाय) शिव सहाय अवस्थी ने इसकी पुष्टि किया है। उन्होंने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग उप्र लखनऊ की संशोधित अधिसूचना द्वारा त्रिस्तरीय पंचायतो की निर्वाचक नामावली का वृहद पुनरीक्षण कराये जाने हेतु समय सारिणी जारी की गयी है।

21 अप्रैल 2026 तक मतदाता सूचियो की कम्प्यूटरीकरण के उपरान्त मतदान केन्द्र/स्थलों का क्रमांकन, मतदेय स्थलों के वार्डो की मैपिंग, मतदाता क्रमांकन, एसवीएन आवंटन, मतदात सूची की डाउनलोडिंग, फोटो प्रतियां कराने आदि किये जायेगें।

22 अप्रैल 2026 निर्वाचक नामावलियों का जन सामान्य के लिये अन्तिम प्रकाशन किया जायेगा। निर्वाचक नामावली के पुनरीक्षण कार्यक्रम के दौरान पड़ने वाले सार्वजनिक अवकाश दिवसो में सम्बन्धित कार्यालय खुले रहेगें। निर्धारित समय सारिणी के अनुसार निर्वाचक नामावली के पुनरीक्षण का कार्य पूर्ण कराया जायेगा।