Join US

UP ASO के 929 पदों पर निकली वैकेंसी

प्रयागराज, 28 अप्रैल 2026। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने एक बार फिर सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए एक शानदार मौका लेकर आया है। स्टेटिस्टिक्स और मैथ्स में रुचि रखने वाले युवाओं के लिए UP ASO के 929 पदों पर भर्ती निकली है। आवेदन की प्रक्रिया 21 अप्रैल 2026 से शुरू हो गई है। उम्मीदवार UPSSSC की ऑफिशियल वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 11 मई 2026 निर्धारित है।

योग्यता

  • PET स्कोर अनिवार्य: आपके पास UPSSSC PET 2025 का वैलिड स्कोर कार्ड होना चाहिए। बिना PET क्लियर किए आप इस मुख्य परीक्षा का फॉर्म नहीं भर सकते।
  • कैंडिडेट्स के पास किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से स्टेटिस्टिक्स, मैथ्स , इकोनॉमिक्स या कॉमर्स में पोस्ट ग्रेजुएशन होनी चाहिए।
  • कुछ पदों के लिए O लेवल का डिप्लोमा या कोई कंप्यूटर सर्टिफिकेट भी मांगा जा सकता है।

आयु सीमा

इस भर्ती में ASO पोस्ट पर सिलेक्ट होने वाले कैंडिडेट्स की उम्र 21 से 40 साल होनी चाहिए। आरक्षण के दायरे में आने वाले कैंडिडेट्स को आयु सीमा में छूट मिलेगी।

ऐसे करें आवेदन

  • UPSSSC की ऑफिशियल वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं।
  • अपनी बेसिक डिटेल्स डालकर रजिस्ट्रेशन करें।
  • रजिस्ट्रेशन नंबर और पसवॉर्ड डालकर लॉगिन करें।
  • इसके बाद आप फॉर्म भर सकते हैं।
  • अब जरूरी डॉक्यूमेंट अपलोड करें।
  • फिर फीस जमा करें।
  • फॉर्म सबमिट करके प्रिंट निकाल लें।

इस वैकेंसी के माध्यम से कुल 929 पदों पर भर्ती निकाली गई है। इसमें General के लिए 311 पद, OBC के लिए 300 पद, SC के लिए 211 पद और EWS के लिए 62 पदों पर भर्तियां होंगी। ST के लिए 12 पद तय किए गए हैं।