प्रतापगढ़, 29 अप्रैल 2026। उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ से होकर गुजरने वाले बहुप्रतीक्षित गंगा एक्सप्रेसवे पर बाइक, आटो और ट्रैक्टर से भी से भी टोल वसूल किया जाएगा। उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (UPEIDA) ने इस एक्सप्रेसवे के लिए टोल दरों का निर्धारण कर दिया है। इससे संबंधित शासनादेश भी जारी कर दिया गया है।
प्राधिकरण द्वारा जारी दर
- बाइक, आटो और ट्रैक्टर से 1.28 रुपये प्रति किलोमीटर की दर से टोल वसूला जाएगा।
- कार, जीप, वैन और हल्के वाहनों के लिए 2.25 रुपये प्रति किलोमीटर तय किया गया है।
- हल्के वाणिज्यिक और माल वाहनों को 4.05 रुपये प्रति किलोमीटर चुकाने होंगे।
- मिनी बस, बस और ट्रक के लिए यह दर 8.20 रुपये प्रति किलोमीटर रखी गई है।
- भारी निर्माण मशीनरी के लिए 12.60 रुपये की दर निर्धारित है।
- बड़े भारी वाहनों के लिए 16.10 रुपये प्रति किलोमीटर की दर निर्धारित की गई है।
प्रधानमंत्री मोदी ने किया शुभारंभ
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार 29 अप्रैल को हरदोई जिले के श्यामपुर से इस एक्सप्रेसवे का विधिवत उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने इसे उत्तर प्रदेश के विकास की दिशा में एक बड़ा कदम बताया। उद्घाटन के साथ ही एक्सप्रेसवे आम जनता के लिए खोल दिया गया, जिससे यात्रा का समय काफी कम होने की उम्मीद है।
गंगा एक्सप्रेसवे प्रदेश के पश्चिमी और पूर्वी हिस्सों को जोड़ने वाला एक महत्वपूर्ण परियोजना है। इसके चालू होने से प्रतापगढ़ समेत आसपास के जिलों में यातायात व्यवस्था में सुधार होगा। व्यापारिक गतिविधियों को भी गति मिलेगी।
लोगों का कहना है कि बेहतर सड़क सुविधाओं, सुरक्षा और समय की बचत के चलते लोग इस एक्सप्रेसवे का उपयोग करेंगे, भले ही उन्हें टोल चुकाना पड़े।