अभिषेक पांडेय बने प्रतापगढ़ के नये डीएम, अवस्थी हटाये गए

प्रतापगढ़, 4 मई 2026। उत्तर प्रदेश सरकार ने 3 मई की देर रात प्रतापगढ़ के डीएम शिव सहाय अवस्थी समेत 38 आईएएस अफसरों का तबादला कर दिया। शिव सहाय अवस्थी के स्थान पर अभिषेक पांडेय को प्रतापगढ़ का नया डीएम बनाया गया है।

सबसे प्रतीक्षित तैनाती इस्तीफा देकर वापस लेने वाले आईएएस रिंकू सिंह राही को मिली है। रिंकू सिंह राही को जालौन का ज्वाइंट मजिस्ट्रेट बनाया गया है।

फिरोजाबाद के डीएम रमेश रंजन को हटा दिया गया है। पीसीएस राखी शर्मा से विवाद के बाद रमेश रंजन चर्चा में आए थे। रमेश रंजन को राजस्व परिषद भेजा गया है।

देवरिया की डीएम दिव्या मित्तल को भी हटाया गया है। दिव्या मित्तल को राजस्व विभाग में विशेष सचिव बनाकर भेजा गया।

मऊ के डीएम प्रवीण मिश्रा को हटाकर समाज कल्याण विभाग का विशेष सचिव बनाकर भेजा गया है। मुरादाबाद के डीएम अनुज सिंह को हटाकर मुख्यमंत्री का विशेष सचिव बनाया गया है।

प्रतापगढ़ के डीएम शिव सहाय स्वास्थ्य को हटाकर ग्रामीण सड़क विकास प्राधिकरण का सीईओ बनाया गया है।
जौनपुर के डीएम दिनेश चंद्र को पीडब्ल्यूडी का विशेष सचिव बनाया गया है। कानपुर विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष मदन सिंह गर्ब्याल को आयुष विभाग का विशेष सचिव बनाया गया है।

राज्य ग्रामीण सड़क विकास प्राधिकरण के सीईओ अंकुर कौशिक को कानपुर विकास प्राधिकरण का उपाध्यक्ष बनाया गया है। यूपी में सबसे सुर्खियों में रहने वाले संभल के डीएम आईएएस राजेंद्र पेंसिया को मुरादाबाद का डीएम बनाया गया है।

आगरा के नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल संभल के डीएम बनाकर भेजे गए हैं। राजस्व परिषद में अपर भूमि व्यवस्था आयुक्त अभिषेक पांडेय को प्रतापगढ़ का डीएम बनाया गया है।

आईएएस नेहा जैन को केस्को का एमडी बनाकर भेजा गया है। नेहा जैन आईटी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग में विशेष सचिव थीं।