दमदम गांव में ट्रैक्टर ने 9वीं की छात्रा को कुचला, हुई मौत

गौरा (प्रतापगढ़), 6 मई 2026। प्रतापगढ़ जिले में रानीगंज तहसील के दमदम गांव में बुधवार की सुबह दुखद घटना हो गयी। गांव के सूर्यलाल बिंद की बेटी रोशनी गांव में ही स्थित गवर्नमेंट कालेज में 9वीं की छात्रा थी। सुबह स्कूल टाइम पर वह साइकिल से स्कूल जा रही थी।

इसी दौरान अनियंत्रित गति से आ रहे ट्रैक्टर ने रोशनी को कुचल दिया। ट्रैक्टर की चपेट में आने से छात्रा रोशनी की मौके पर ही मौत हो गयी। घटना के बाद चालक ट्रैक्टर छोड़कर भाग निकला। वहां जुटे आसपास के लोगों में आक्रोश फैल गया और ट्रैक्टर को क्षतिग्रस्त कर दिया।

लोगों ने इस बात की जानकारी पुलिस को दी तो मौके पर रानीगंज, फतनपुर थाने के साथ ही पड़ोसी जनपद प्रयागराज के बहरिया थाने की पुलिस पहुंची और लोगों को किसी तरह समझाईश देकर शांत कराया।