प्रतापगढ़ के जेठवारा में सजेगा आध्यात्मिक महाकुंभ, 14 मई को आएंगे स्वामी श्री रामभद्राचार्य

प्रतापगढ़, 8 मई 2026। यूपी के प्रतापगढ़ जिले में जेठवारा क्षेत्र में 14 मई 2026 से आध्यात्मिक महाकुंभ सजेगा। इस कार्यक्रम में आध्यात्म, श्रद्धा और सनातन संस्कृति का विराट संगम देखने को मिलेगा। पद्मविभूषण तुलसी पीठाधीश्वर जगद्गुरु स्वामी श्री रामभद्राचार्य जी महाराज 14 मई को आएंगे। उनके शुभागमन को लेकर क्षेत्र में उत्साह चरम पर है। कार्यक्रम स्थल देवापुर मकरी, आशापुर, जेठवारा को भव्य रूप से सजाया जा रहा है।

इस ऐतिहासिक आध्यात्मिक महाकुंभ में लाखों श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। देश-विदेश से संत-महात्माओं, धार्मिक संस्थाओं, सामाजिक संगठनों और गणमान्य व्यक्तियों के शामिल होने की उम्मीद जताई जा रही है। आयोजन को लेकर प्रशासनिक स्तर पर भी हलचल तेज हो गई है।

कार्यक्रम की भव्यता और व्यवस्थाओं को लेकर आयोजक मंडल दिन रात तैयारी में जुटा हुआ है।