प्रतापगढ़, 9 मई 2026। उत्तर प्रदेश की धार्मिक नगरी प्रतापगढ़ के रामानुज आश्रम में अपूर्व दृश्य देखने को मिला। अवसर था धर्माचार्य ओम प्रकाश पांडेय अनिरुद्ध रामानुज दास के पौत्र रत्न के प्रथम गृह आगमन का। लगभग ढाई महीने के कठिन संघर्ष और उपचार के बाद जब नवजात शिशु पूर्ण स्वस्थ होकर आश्रम पहुंचा, तो समूचा परिसर जय श्रीराम और वेदमंत्रों की ध्वनि से गुंजायमान हो उठा। इस मांगलिक अवसर पर आयोजित ‘सुंदरकांड पाठ’ और ‘संत समागम’ ने क्षेत्र में भक्ति की गंगा प्रवाहित कर दी।
धर्माचार्य ओम प्रकाश पांडेय के पुत्र विश्वम प्रकाश पांडेय को आज से ठीक 2 माह 18 दिन पूर्व पुत्र रत्न की प्राप्ति हुई थी। किंतु जन्म के पश्चात से ही स्वास्थ्य संबंधी जटिलताओं के कारण नवजात शिशु प्रयागराज के एक चिकित्सालय में उपचाराधीन था। परिवार और शुभचिंतकों की निरंतर प्रार्थनाओं और उत्कृष्ट चिकित्सकीय देखरेख के बाद जब शिशु पूर्णत: स्वस्थ हुआ, तो उसे लेकर धर्माचार्य स्वयं रामानुज आश्रम पहुंचे। पौत्र के स्वस्थ होकर घर लौटने की खुशी को धर्माचार्य ने ‘प्रभु की कृपा’ बताते हुए इसे सार्वजनिक उत्सव का रूप दिया।
संतों का सानिध्य और सुंदरकांड का आध्यात्मिक रस
ज्येष्ठ मास कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि के शुभ संयोग पर आयोजित इस कार्यक्रम की अध्यक्षता जगद्गुरु रामानुजाचार्य श्री श्री 1008 स्वामी श्री मधुसूदनाचार्य जी महाराज (पीठाधीश्वर, अयोध्या धाम बिहार) ने की। कार्यक्रम का शुभारंभ धर्माचार्य ओम प्रकाश पांडेय द्वारा प्रभु श्री राम लला, पवनपुत्र हनुमान और श्री रामचरितमानस के षोडशोपचार पूजन-अर्चन से हुआ। इसके पश्चात सामूहिक सुंदरकांड का पाठ किया गया, जिसमें भारी संख्या में उपस्थित महिलाओं और भक्तों ने स्वर में स्वर मिलाकर वातावरण को आध्यात्मिक ऊर्जा से भर दिया।
जगद्गुरु योगेश्वराचार्य ने बताया सुंदरकांड का महत्व
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित जगद्गुरु रामानुजाचार्य श्री श्री 1008 स्वामी श्री योगेश्वराचार्य जी महाराज (अतुलेश्वर धाम, इन्द्रप्रस्थ) ने भक्तों को संबोधित करते हुए कहा कि कलयुग में श्री रामचरितमानस और विशेषकर सुंदरकांड का पाठ ही जीवों के कल्याण का एकमात्र सुलभ मार्ग है। उन्होंने वैशाख मास की महिमा पर प्रकाश डालते हुए कहा, यह मास आत्म-शुद्धि, धर्म-कर्म और सेवा का मास है। भगवान मधुसूदन की भक्ति और जरूरतमंदों की सहायता ही इस मास का वास्तविक पुण्य है।
उन्होंने धर्माचार्य ओम प्रकाश पांडेय के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि वे सनातन धर्म और श्री संप्रदाय के प्रचार-प्रसार के लिए पूरी तरह कृत संकल्पित हैं। नवजात शिशु का स्वागत जिस प्रकार वेदपाठी ब्राह्मणों के स्वस्तिवाचन और सीताराम धुन के साथ हुआ, वह हमारी सनातन संस्कृति की जीवंतता का प्रतीक है।
संतों और गणमान्य हस्तियों की उपस्थिति
इस पावन अवसर पर संतों की एक लंबी श्रृंखला उपस्थित रही, जिसमें जगदगुरु रामानुजाचार्य श्री श्री 1008 स्वामी श्री देवनारायणाचार्य पीठाधीश्वर श्रीसीताराम मंदिर मुंबई जगदगुरु रामानुजाचार्य श्री श्री 1008 स्वामी श्री अवधेश प्रपन्नाचार्य जी महाराज शांति धाम इंद्रप्रस्थ नई दिल्ली जगदगुरु रामानुजाचार्य श्री श्री 1008 स्वामी सारंगधराचार्य पीठाधीश्वर सारंग मंदिर प्रयागराज देवरहा बाबा के शिष्य जंगली बाबा करवाई पंडित जयप्रकाश महाराज पुजारी जी आचार्य आलोक ऋषि वंश कथा व्यास आचार्य चंद्रिका प्रसाद घुम्मन महराज आचार्य संजय शरण शांडिल्य आचार्य कृपाशंकर शुक्ला उर्फ गट महाराज आचार्य सतीश पांडे अनमोल पंडित आदर्श पंडित उपस्थित रहे।
राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र से भी बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री डॉ. महेंद्र सिंह के प्रतिनिधि पंडित दिनेश शर्मा, नगर पालिका अध्यक्ष प्रेमलता सिंह के प्रतिनिधि विशाल सिंह, शैलेंद्र कुशवाहा सीएमएस मेडिकल कॉलेज डॉ आर वी यादव डी पी एम डॉक्टर स्वीटी मौर्य डॉ देवांशु ओझा नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ रमेश डॉ विवेक पांडे डॉ रमेश पांडे डॉ विजय यादव सिंधुजा मिश्रा सेनानी पूर्व अध्यक्ष कोआपरेटिव बैंक हरिओम मिश्रा पूर्व अध्यक्ष भाजपा डॉ श्याम शंकर शुक्ल श्याम पूर्व प्रधानाचार्य शैलेंद्र मिश्रा प्रथमेश मिश्रा सेनानी एडवोकेट पूर्व प्रत्याशी लोकसभा प्रतापगढ़ अशोक मिश्रा श्रीमती रुचि केसरवानी सचिव डाली श्रीवास्तव इंदु भाल मिश्र अध्यक्ष वकील परिषद सुरेश नारायण तिवारी एडवोकेट देवेंद्र प्रकाश ओझा एडवोकेट राम सिंहासन मिश्र एडवोकेट राजेश शुक्ला अरुण मिश्रा अनिल मिश्रा विनोद सिंह संतोष तिवारी एडवोकेट प्रीति मिश्रा एडवोकेट विजय प्रताप सिंह एडवोकेट दिलीप शुक्ला एडवोकेट रोहित सिंह वरिष्ठ पत्रकार सुरेश चंद्र पांडे नेताजी राकेश सिंह गिरीश चंद्र मिश्रा त्रिलोकनाथ राय डॉक्टर शाहिदा डा गोकुलनाथ श्रीवास्तव नीलम सिंह प्रधानाचार्य विवेकानंद महाराज जनक लली रामानुजदासी सुमन शर्मा पूर्व सभासद निधि सिंह पूर्व प्रधान अनीता पांडे रेखा पांडे सत्य प्रकाश मिश्रा जिला सचिव अपना दल आलोक कुमार सिंह शिवम मिश्रा रवि मिश्रा बेलौरा महाराज बलराम यादव और बार एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।
विशिष्ट सम्मान और सेवा भाव
कार्यक्रम के समापन पर अतिथि सत्कार की अनूठी परंपरा देखने को मिली। नारायणी रामानुजदासी एवं धर्माचार्य ओम प्रकाश पांडेय द्वारा आए हुए सभी संत-महात्माओं, अधिवक्ताओं, पत्रकारों और सामाजिक कार्यकर्ताओं को अंगवस्त्रम, मिष्ठान और दक्षिणा प्रदान कर सम्मानित किया गया। वरिष्ठ पत्रकार सुरेश चंद्र पांडे, नेताजी राकेश सिंह और अधिवक्ता परिषद के अध्यक्ष इंदु भाल मिश्र सहित सैकड़ों लोगों का सम्मान किया गया।
पारिवारिक एकजुटता और आत्मीयता
नवजात शिशु ‘छोटेलाल सरकार’ (आरविका पांडे) के स्वागत में पांडेय परिवार के सभी सदस्यों ने बढ़-चढ़कर भूमिका निभाई। विष्णु प्रकाश पांडेय एडवोकेट, घनश्याम पांडेय, जयप्रकाश पांडेय, निर्मला समदरिया और परिवार की बहुओं व बेटियों डॉ. अवंतिका, डॉ. अंकिता, श्वेता, स्वाती, पूजा और वैदेही ने अतिथियों का आत्मीय स्वागत किया।
