अधिवक्ता अशोक मिश्र उर्फ पप्पू रानीगंज सहकारी बैंक के अध्यक्ष निर्वाचित

गौरा (प्रतापगढ़), 29 मई 2026। उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में रानीगंज सहकारी बैंक के अध्यक्ष पद का चुनाव 29 मई को गरमागरमी भरे माहौल में संपन्न हो गया। अधिवक्ता अशोक कुमार मिश्र ने इस पद पर 311 मत पाकर एकतरफा जीत दर्ज की।

इस पद पर तीन उम्मीदवार मैदान में थे। अधिवक्ता अशोक कुमार मिश्र उर्फ पप्पू मिश्र, वेद प्रकाश सिंह और बब्बू पांडेय। 29 मई की सुबह से मतदान शुरू हुआ। दोपहर बाद मतगणना शुरू हुई। मतगणना के परिणाम को जानने के लिए भारी संख्या में लोग जुटे रहे। शाम तक परिणाम घोषित हुआ।

अधिवक्ता अशोक कुमार मिश्र उर्फ पप्पू को 311, वेद प्रकाश सिंह को 114 और बब्बू पांडेय को 40 वोट प्राप्त हुए। कुल 506 मतदाताओं ने मतदान का प्रयोग किया। इनमें से 41 वोट अमान्य रहे। परिणाम की घोषणा होने के बाद पप्पू मिश्र के समर्थकों में खासा उत्साह देखने को मिला।