यूपी

प्रतापगढ़ में फल-फूल रहा नकली दवा का कारोबार, अमानक दवाएं जब्त

Ramesh Pandey
By Ramesh Pandey On जुलाई 30, 2026
1 min read • 1.2k views
8784564

प्रतापगढ़, 30 जुलाई2026। यूपी के प्रतापगढ़ जिले में नकली दवा की बिक्री का कारोबार तेजी से फल-फूल रहा है। इसका खुलासा होने से लोग हैरत में हैं।

औषधि निरीक्षक खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन शिव कुमार नायक ने बताया है कि जिलाधिकारी के निर्देशन में गोपनीय तरीके से सूचना प्राप्त कर तथा सहायक आयुक्त औषधि प्रयागराज मण्डल प्रयगाराज द्वारा कार्यवाही हेतु नामित औषधि निरीक्षक फतेहपुर संजय दत्त के साथ  28 जुलाई 2026 को ग्राम बरहूपुर थाना पट्टी क्षेत्र में संयुक्त छापेमारी की गयी।

मौके पर बिना नाम से संचालित मेडिकल स्टोर खुला पाया गया जिसकी जाँच के दौरान अवैध पाये जाने के कारण नियमानुसार सीज कर दिया गया। फर्म का संचालक-प्रदीप कुमार सरोज पुत्र अमर पाल निवासी सुलतानपुर मौके पर उपस्थित रहे।

फर्म से लगभग 58000 रूपये की औषधियां जब्त की गयी। मौके पर एक संदिग्ध औषधि का नमूना जाँच/विश्लेषण हेतु एकत्र किया गया। विवेचना पूर्ण होने एवं जाँच रिपोर्ट प्राप्त होने के उपरान्त नियमानुसार सक्षम न्यायालय में वाद दायर किया जायेगा।

छापेमारी की सूचना मिलते ही क्षेत्र में संचालित अन्य औषधि विक्रय प्रतिष्ठानों में हड़कंप मच गया और कई प्रतिष्ठान तत्काल बंद कर दिए गए। मुख्यालय द्वारा दिये गये निर्देश के क्रम में जनपद में संचालित ऐसे सभी अवैध मेडिकल स्टोर पर मुख्यालय एवं मण्डलीय कार्यालय द्वारा टीम गठित कराकर नियमानुसार कार्यवाही की जायेगी।

औषधि विभाग ने जिले के समस्त थोक औषधि विक्रेताओं को भी चेतावनी देते हुए निर्देशित किया है कि बिना वैध लाइसेंस वाले मेडिकल स्टोरों को किसी भी प्रकार की औषधियों की आपूर्ति न करें। यदि किसी थोक विक्रेता द्वारा अवैध प्रतिष्ठानों को दवा की आपूर्ति किए जाने की पुष्टि होती है तो उसके विरुद्ध कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

Ramesh Pandey

Ramesh Pandey

रमेश पांडेय (Ramesh Pandey) एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया और क्षेत्रीय समाचार रिपोर्टिंग में 20 वर्षों का अनुभव है।